कालका-शिमला वर्ल्ड हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगे नए कोच, पंजाब के कपूरथला में तैयार हो रहे खास डिब्बे

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अपडेट किए जा रहे नए कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रेलवे अधिकारियों की माने तो कुल 70 नए कोच तैयार किए जाएंगे इसके लिए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में काम भी शुरू हो गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:03 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:24 AM (IST)
कालका-शिमला वर्ल्ड हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगे नए कोच, पंजाब के कपूरथला में तैयार हो रहे खास डिब्बे
रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुल 70 नए कोच तैयार किए जाएंगे।

विकास शर्मा, चंडीगढ़। अंग्रजों के टाइम में बने कालका- शिमला वर्ल्ड हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर सैलानियों के लिए हमेशा ही रोमांच भरा सफर रहता है। पहाड़ों से गुजरने वाले इस नैरोगेज ट्रैक पर एक सौ तीन सुरंगें हैं। अब इस ट्रैक पर नई और अनेक सुविधाओं से लैस बोगियां उतारी जाएंगी। यह नई बोगियां पंजाब के कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में तैयार की जा रही हैं। हालांकि यह खास तरह से तैयार किए जा रहे विशेष डिब्बे अगले साल से ट्रैक पर दौड़ेंगे। पहले चरण में बोर्ड की तरफ से 30 कोच तैयार किए जाएंगे। यह सभी कोच आधुनिक किस्म के होंगे। इसी साल दिसंबर में ट्रायल के लिए एक कोच तैयार हो जाएगा, जोकि इस रूट पर चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल चुकी है।

रेलवे मंडल के डीआरएम गुरमिंदर मोहन सिंह ने बताया कि हाल ही में पूर्व केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शिमला दौरे के दौरान कालका -शिमला ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों के कोच के डिजाइन व सुविधाओं पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसी दौरान रेलवे बोर्ड को कालका वर्कशॉप की बजाए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से कोचों को बनवाने की बात कही थी। इसके बाद अब नए कोच तैयार किए जा रहे हैं।

अगले साल मार्च तक तैयार हो जाएंगे 30 कोच

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अपडेट किए जा रहे नए कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। रेलवे अधिकारियों की माने तो कुल 70 नए कोच तैयार किए जाएंगे, इसके लिए रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में काम भी शुरू हो गया है। बोर्ड ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से बोगियों का डिजाइन मंगवाकर मंत्रालय को भेजा था, जिसे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। पहले चरण में 30 कोच तैयार होंगे, जिन्हें कालका में असेंबल किया जाएगा।

अगले साल मार्च महीने तक तैयार हो जाएंगे 30 कोच

रेलवे मंडल के डीआरएम गुरमिंदर मोहन सिंह ने नए कोचों में सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं को ध्यान रखा जाएगा। जिससे यात्रियों को और बेहतर सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि 30 कोच अगले वर्ष मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे, इसमें एक कोच दिसंबर तक तैयार होकर ट्रायल के लिए आ जाएगा।

chat bot
आपका साथी