न कोरोना और न ही लाकडाउन की परवाह, 375 के चालान और चार गिरफ्तार

यूके न्यू स्ट्रेन कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। नाइट क‌र्फ्यू के साथ वीकेंड लॉकडाउन के बाद बुधवार को भी एक दिन का लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके तहत पुलिस ने सबसे ज्यादा शारीरिक दूरी नहीं रखने वाले 255 लोगों के चालान काटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:38 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:38 AM (IST)
न कोरोना और न ही लाकडाउन की परवाह, 375 के चालान और चार गिरफ्तार
न कोरोना और न ही लाकडाउन की परवाह, 375 के चालान और चार गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : यूके न्यू स्ट्रेन कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। नाइट क‌र्फ्यू के साथ वीकेंड लॉकडाउन के बाद बुधवार को भी एक दिन का लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके तहत पुलिस ने सबसे ज्यादा शारीरिक दूरी नहीं रखने वाले 255 लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा पुलिस सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 80 और 30 लोगों को बिना मास्क के चालान किया है। हालांकि, बाजार बंद होने और रामनवमी की छुट्टी होने के बावजूद सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ नजर आई। पुलिस विभाग ने कुल चालान से दो लाख तीन हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला है।

रामनवमी की छुट्टी के बावजूद भरी रही सड़कें

रामनवमी पर श्रद्धालुओं के जुटने की आशंका के तहत प्रशासन ने बुधवार को लॉकडाउन लागू किया था। इस दौरान सभी बाजार बंद रहे, लेकिन सड़कों पर गाड़ियों की भीड़ नजर आई। वीकेंड लॉकडाउन से सबक लेते हुए बुधवार को लगे एक दिन के लॉकडाउन में पुलिस की सख्ती पहले से ज्यादा दिखी। इस बार सड़कों पर पुलिसकर्मी ज्यादा नजर आए और कई जगह नाके भी लगाए गए थे। मोहाली की तरफ से चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले वाहन चालकों को वैरिफाई भी किया गया। इस दौरान जो भी व्यक्ति गैर अनिवार्य कारणों से घूमने निकाला था के चालान करने के साथ गाड़ी भी जब्त की गई। वहीं, बुधवार को सभी मंदिरों के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद रखे गए। जबकि पंडित को अंदर से पूजा करने की अनुमति दी गई थी।

सात से 21 अप्रैल तक नाइट क‌र्फ्यू में कटे 24 चालान

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने शहर में सात अप्रैल से नाइट क‌र्फ्यू लगा दिया था। पुलिस ने सात से 21 अप्रैल तक कुल 24 चालान किए हैं। जिनमें बिना मास्क के बाहर घूमना, शारीरिक दूरी नहीं रखने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने कोविड-19 नियम तोड़ने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

chat bot
आपका साथी