नेहरू विचार मंच 14 नवंबर को करवाएगा निबंध प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा पाच हजार रुपये का इनाम

देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को इस बार अलग तरह से मनाया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और नेहरू विचार मंच द्वारा एक ऑनलाइल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:54 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:54 PM (IST)
नेहरू विचार मंच 14 नवंबर को करवाएगा निबंध प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा पाच हजार रुपये का इनाम
नेहरू विचार मंच 14 नवंबर को करवाएगा निबंध प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगा पाच हजार रुपये का इनाम

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को इस बार अलग तरह से मनाया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और नेहरू विचार मंच द्वारा एक ऑनलाइल निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह पंडित नेहरू के जन्मदिन पर अनोखी पहल है। बंसल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण और दिवाली होने की वजह से इस बार पंडित नेहरू का जन्मदिन ऑनलाइन मनाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली से स्टूडेंट्स भाग ले सकते है। पंडित नेहरू का जन्मदिन चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता है।

300 शब्दों में हाथ से लिखा जाएगा निबंध प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी भाग लेंगे उनके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। जिसके अंतर्गत जो भी प्रतिभागी निबंध भेजेगा वो तीन सौ शब्दों में होना चाहिए। उसके अलावा निबंध स्टूडेंट्स खुद लिखेंगे। वहीं स्टूडेंट्स अपने निबंध को पोस्ट द्वारा मकान नंबर 64, सेक्टर-28ए, चंडीगढ़ पर 14 नवंबर तक भेजना होगा। वहीं स्टूडेंट्स को प्रविष्टियों पर अपना नाम, क्लास, स्कूल, रेजिडेंशियल एड्रेस और रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखना भी अनिवार्य होगा।

इन विषयों पर लिखा जाएगा निबंध निबंध हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में से किसी एक भाषा में लिखना होगा। वहीं निबंध का विषय नेहरू, लोकतंत्र और प्रबुद्ध राष्ट्रवाद है। इसी विषय पर स्टूडेंट्स तीनों में से किसी भी भाषा में अपना निबंध लिख सकते है।

विजेता को पाच हजार रुपये इनाम और सुंदर लिखावट के लिए मिलेगा एक हजार प्रतियोगिता में विजेता को पाच हजार रुपये, रनर-अप को तीन हजार और सेकेंड रनरअप को दो हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही लिखावट पर एक हजार रुपये के प्रत्येक भाषा में तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी