सीएचबी अलॉटियों के हक में आया बड़ा फैसला, 5 लाख लोगों को होगा फायदा

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की मीटिंग में 25 सालों से लंबित नीड बेस्ड चेंज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 03:16 PM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 04:16 PM (IST)
सीएचबी अलॉटियों के हक में आया बड़ा फैसला, 5 लाख लोगों को होगा फायदा
सीएचबी अलॉटियों के हक में आया बड़ा फैसला, 5 लाख लोगों को होगा फायदा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के 60 हजार अलॉटियों के लिए आज का दिन किसी दीवाली से कम नहीं है। शुक्रवार को हुई बोर्ड मीटिंग में 25 सालों से लंबित नीड बेस्ड चेंज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। इससे चंडीगढ़ में रहने वाले 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। वे अपने घरों में किए गए बदलावों को यह फीस अदा कर मंजूर करवा सकते हैं। पॉलिसी के तहत कंपाउंडिंग फीस को 500 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट की जगह 200 रुपये रखा गया है। न्यूनतम फीस प्रति हाउस 50000 की बजाय अब सिर्फ 20000 देने होंगे। बोर्ड ने लोगों के दबाव के बाद फीस कम करने का फैसला लिया है। मीटिंग में कवर्ड एरिया को भी 50 से 75 फीसद तक कवर करने की मंजूरी दी गई है।

इससे पहले शनिवार को बोर्ड के अधिकारियों ने मीटिंग कर कंपाउंडिंग फीस 500 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट तय की थी। न्यूनतम फीस प्रति मकान 50 हजार रुपये तय की है। पर इस पर सीएचबी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन और फॉसवेक के विरोध को देखते हुए कमी लाई गई है। बोर्ड के चेयरमैन एके सिन्हा और सीईओ हरीश नैय्यर नियमों में रहकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा देने के सिद्धात पर काम कर रहे हैं। इस पूरे मामले को सेटल करने के लिए सभी कमेटी मेंबर्स ने इस कदर संजीदा होकर यत्न किया है। लोगों के प्रति सभी मेंबर्स और अधिकारियों को सकारात्मक रवैया रहा है। यह पेचीदा समस्या है जो साल दर साल बढ़कर विराट रूप ले चुकी है। न तो लोगों को रोका गया और न ही उनका मार्गदर्शन किया गया। जब पूरे शहर में नीट एंड क्लीन कंस्ट्रक्शन हुई है तो सीएचबी के मकानों में ही यह समस्या कैसे बन गई। जितने कवर्ड एरिया को मंजूरी दी जा रही है उससे तो ज्यादा कवर कर लोग रह रहे हैं। अब इसे तोड़ा नहीं जा सकता। इसे आम माफी देकर एक बार रेगुलर कर देना चाहिए। यह सिर्फ एक बार के लिए होगा। वह अधिकारियों को यह बात बता चुके हैं।

chat bot
आपका साथी