Chandigarh Sports: चंडीगढ़ में शुरू हुई खेल गतिविधियां, शहर में होंगे ये बड़े टूर्नामेंट, देखें शेड्यूल

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब थम गई है। ऐसे में शहर में हर तरह की खेल गतिविधियां भी शुरू होने लगी हैं। अगले माह यानि अक्टूबर से बड़े खेल आयोजन शहर में शुरू हो रहे हैं। जिनका शेड्यूल जारी हो चुका है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:00 PM (IST)
Chandigarh Sports: चंडीगढ़ में शुरू हुई खेल गतिविधियां, शहर में होंगे ये बड़े टूर्नामेंट, देखें शेड्यूल
चंडीगढ़ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 19 सितंबर को होगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh sports: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब थम गई है। ऐसे में शहर में हर तरह की खेल गतिविधियां भी शुरू होने लगी हैं। अगले माह यानि अक्टूबर से बड़े खेल आयोजन शहर में शुरू हो रहे हैं। जिनका शेड्यूल जारी हो चुका है।

चंडीगढ़ सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की तरफ से 37वीं जूनियर चंडीगढ़ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 19 सितंबर तक जीएमएसएसएस-35 में किया जाएगा। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का चयन जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह चैंपियनशिप एलपीयू जालंधर में 26 से 30 सितंबर तक खेली जाएगी।

टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त चंडीगढ़ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर -16 आयुवर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। यह ट्रायल सेंट स्टीफन स्कूल - 25 में 19 सितंबर को सुबह 10 बजे लिए जाएंगे। इस ट्रायल से एसोसिएशन की तरफ से जम्मू में आयोजित होने वाली 25 वीं जूनियर नेशनल टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन होगा। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 23 से 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के अतिरिक्त जानकारी के इच्छुक प्रतिभागी खिलाड़ी अरुण राय (मोबाइल नंबर – 8284930515 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्टेट कैरम चैंपियनशिप का आयोजन दो अक्टूबर से

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन की तरफ से 30वीं चंडीगढ़ स्टेट कैरम चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जूनियर एंड सब जूनियर लड़के लड़कियों की यह प्रतियोगिता 2 से 4 अक्टूबर को चलेगी। वहीं सीनियर मैन और वूमैन की प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता सेंट स्टीफन स्कूल -45 में आय़ोजित होगी। इसी टूर्नामेंट के आधार पर नेशनल में खेलने वाली टीम का चयन होगा। अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी संजय गुप्ता ( 9815327768) पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी