नगर निगम में जीत के लिए भाजपा लगाएगी हिमाचली धाम का तड़का

शहर की 15 फीसद आबादी हिमाचल प्रदेश से है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचली मतदाताओं को रिझाने के लिए खास रणनीति बनाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:42 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:42 AM (IST)
नगर निगम में जीत के लिए भाजपा लगाएगी हिमाचली धाम का तड़का
नगर निगम में जीत के लिए भाजपा लगाएगी हिमाचली धाम का तड़का

विकास शर्मा, चंडीगढ़ : शहर की 15 फीसद आबादी हिमाचल प्रदेश से है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचली मतदाताओं को रिझाने के लिए खास रणनीति बनाई है। हिमाचली मतदाताओं को रिझाने के लिए जहां पार्टी के दिग्गज नेता पहले से ही शहर में डेरा जमाए हुए हैं, वहीं मतदाताओं को एकजुट करने के लिए खासतौर पर हिमाचली धाम और हिमाचली लोकगीत का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि कोविड-19 की वजह से हिमाचल भाजपा सेल को बड़े आयोजन की अनुमति नहीं मिली है। बावजूद इसके इन नेताओं की मानें तो यह हिमाचली धाम का तड़का नगर निगम चुनाव में यकीनन कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। परोसी जाएगी कांगड़ी, मंडियाली और बिलासपुरी धाम

हिमाचल बीजेपी के संयोजक डा. ओपी सिंह ने बताया कि इस धाम का आयोजन सेक्टर-25 ग्राउंड में 10 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए जोगिदरनगर के मशहूर 15 बोटी (रसोइये) बुलाए गए हैं, जोकि नौ दिसंबर को शहर में पहुंच जाएंगे और अपने तरीके से इस धाम को बनाने की तैयारी करेंगे। इस धाम में बदाणे का मीठा, मद्रा, सेपु बडी, तेली उदड़ दाल, चने की दाल और खट्टा खास तौर पर बनाया जाएगा। इस धाम का आयोजन पूरे हिमाचली रिति रिवाज के साथ किया जाएगा। खासतौर पर लोगों को नीचे बिठाकर पत्तल पर खाना खिलाया जाएगा। हिमाचली लोक गायक करनैल राणा भी देंगे प्रस्तुति

हिमाचली धाम के साथ लोगों को हिमाचली लोकगीत भी सुनने को मिलेंगे। बता दें हिमाचली लोकगीतों को देश दुनिया में पहचान दिलाने वाले प्रदेश के लोक गायक करनैल राणा की अहम भूमिका है। बता दें हाल ही में बीजेपी को ज्वाइन करने वाले करनैल राणा अब पार्टी के स्टार प्रचारक बन चुके हैं। अनुराग ठाकुर भी करेंगे खेल

इस कार्यक्रम में खासतौर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेलमंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। हिमाचल बीजेपी सेल के उप संयोजक शिविदर मंढोत्रा ने बताया कि अनुराग ठाकुर लोकप्रिय नेता हैं। शहर में बसे कई हिमाचली परिवारों के साथ अनुराग का सीधा संपर्क है। ऐसे में उनके आने से यकीनन पार्टी में उत्साह का संचार होगा।

chat bot
आपका साथी