Murder in Mohali: तीन आरोपितों ने काटा सुच्चा सिंह का सिर, पहले साथ पी शराब फिर कर दिया कत्ल

बीते रविवार को सिसवां (मुल्लांपुर) स्थित पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस के पास 40 वर्षीय व्यक्ति सुच्चा सिंह की सिर कटी लाश मिली थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितो के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक अभी फरार है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 10:40 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 10:40 AM (IST)
Murder in Mohali: तीन आरोपितों ने काटा सुच्चा सिंह का सिर, पहले साथ पी शराब फिर कर दिया कत्ल
मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुच्चा सिंह गांव छोटी-बड़ी नग्गल (मुल्लांपुर) का रहने वाला था।

मोहाली, जेएनएन। Murder in Mohali: चंडीगढ़ के साथ लगते क्षेत्र सिसवां जो मोहाली जिला के अधीन आता है, वहां रविवार को एक सिर कटी लाश मिली थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां (मुल्लांपुर) नजदीक फार्म हाउस की दीवार से करीब 5 मीटर दूर व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुच्चा सिंह के रूप में हुई है जोकि गांव छोटी-बड़ी नग्गल (मुल्लांपुर) का रहने वाला था।

मुल्लांपुर पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान जगीर सिंह घोला निवासी गांव परौल, सतनाम सिंह सत्ती निवासी गांव परोल और देस राज निवासी नग्गल के रूप में हुई है। एसएचओ सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुच्चा सिंह हत्या मामले में सतनाम सिंह और देसराज को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि जगीर सिंह अभी फरार है।  गिरफ्तार आरोपितों को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।

शराब पीकर हुई थी बहस, फिर काट दिया सिर

सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी रुरल) रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि जगीर सिंह घोला, सतनाम सिंह, देसराज व सुच्चा सिंह 12 जून की शाम को कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म के साथ जगीर सिंह घोला के फार्म हाउस में शराब पी रहे थे। शराब पीते समय उनकी सुच्चा सिंह से बहस हो गई और वह एक दूसरे को गालियां निकालने लगे क्योंकि सुच्चा सिंह जगीर सिंह को पैसे वापस करने वाला था। तीनों ने सुच्चा सिंह का तेजधार हथियार से सिर काट दिया और उसकी लाश को गड्ढे में दबाकर फरार हो गए। पुलिस को अभी तक सुच्चा सिंह का कटा हुआ सिर बरामद नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री के फार्म हाउस के पुलिस की सुरक्षा फिर भी हुई घटना

मुख्यमंत्री के फार्म हाउस के साथ खाली जगह पर सुच्चा सिंह का कत्ल के बाद उसका सिर काटकर धड़ को वहीं जमीन में दफना दिया था। जबकि मृतक का सिर अभी पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। अब सवाल यह उठ रहा है कि सीएम फार्म हाउस के आसपास के इलाके में पुलिस तैनात रहती है और पुलिस का आना जाना लगा रहता है ऐसे में इस इलाके से लाश का मिलने से हड़कंप मचा गया है। सुच्चा सिंह 12 जून से लापता था और उसके परिवारिक सदस्यों ने 14 जून को उसके लापता होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन मुल्लांपुर गरीबदास में दर्ज करवाई थी।

chat bot
आपका साथी