दस साल से परिवार के संपर्क में नहीं थी वर्षा

दस साल से वर्षा हमारे संपर्क में नहीं थी। कभी कभार वह रिश्तेदारों को फोन कर लेती थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 08:02 AM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 08:02 AM (IST)
दस साल से परिवार के संपर्क में नहीं थी वर्षा
दस साल से परिवार के संपर्क में नहीं थी वर्षा

रोहित कुमार, मोहाली

दस साल से वर्षा हमारे संपर्क में नहीं थी। कभी कभार वह रिश्तेदारों को फोन कर लेती थी। भोपाल से चंडीगढ़ पहंचे मृतका वर्षा चौहान के भाई अमित चौहान ने ये बातें कहीं। वर्षा चौहान का बीते वीरवार को पति वारिस कमरूद्दीन ने कत्ल कर दिया गया था। कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद कमरूद्दीन मौके से भाग गया था, लेकिन चंडीगढ़ में कार हादसे में उसकी भी मौत हो गई थी।

थाना प्रभारी हर्ष गौतम ने बताया कि कृषि कानूनों के चलते जगह-जगह जाम लगा था। मृतका के भाई शाम को मोहाली पहुंचे जिस कारण कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। मृतका का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि अमित चौहान के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई उसी हिसाब से की जाएगी। फिलहाल मामला घेरलू हिसा का ही लग रहा है।

उधर, अमित चौहान ने मामले को लव जेहाद से जुड़े होने पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। उसके अनुसार इसकी पुलिस ही जांच करे। अमित ने कहा कि 2010 से वर्षा परिवार से दूर हो गई थी। उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। अमित चौहान ने इस बारे में ज्यादा बात करने से इन्कार कर दिया। उसने कहा कि वे पहले ही परेशान है। कॉल डिटेल और मैसेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में मृतका वर्षा चौहान व वारिस के कॉल डिटेल व मैसेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों में लड़ाई की वजह क्या थी?, वे पिछले छह महीने से किस-किस से बात कर रहे थे। क्या इस मामले में कोई तीसरा शख्स तो नहीं जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हो रहा था, आदि एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी रूपिदर सोही ने बताया कि परिवार वालों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही झगड़े की सही वजह का पता चल जाएगा। फिलहाल मृतका वर्षा का शव खरड़ के सिविल अस्पताल की मार्चरी में ही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी