नगर निगम चुनाव : आज से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। शनिवार से चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:37 PM (IST)
नगर निगम चुनाव : आज से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
नगर निगम चुनाव : आज से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

बलवान करिवाल, चंडीगढ़

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। शनिवार से चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहली बार नामांकन शुरू होने तक किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अकाली दल और बसपा ने संयुक्त तौर पर कुछ नाम फाइनल किए हैं। भाजपा, कांग्रेस और आप अभी तक उम्मीदवारों के सर्वे में उलझे हुए हैं। साथ ही सभी दल एक दूसरे दल के उम्मीदवार का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह देखा जा रहा है कि कौन सा दल किस वार्ड से किसे उम्मीदवार बनाता है उसके बाद वह अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे। इसका कारण यह है कि राजनीतिक दल टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के विद्रोह से बचना चाहते हैं। एक वार्ड से सभी दलों में कई उम्मीदवार टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं। किसी एक को टिकट मिलती है तो दूसरा विद्रोह करेगा और पार्टी में फूट बढ़ेगी। इसी फूट का फायदा उठाने का इंतजार सभी दल कर रहे हैं। इस दौरान नेता पार्टी को अलविदा भी कह सकते हैं। भाजपा और आप महंगाई और स्वच्छता में पिछड़ने को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं। भाजपा विकास कार्यों के बल पर चुनाव मैदान में उतरी है। आप की एंट्री से उलझा खेल

चुनाव में दो फैक्टर नए हैं। पहला आम आदमी पार्टी पहली बार सभी वार्ड से कैंडीडेट मैदान में उतार रही है। आप के चुनावी रण में उतरने से समीकरण बिगड़ गए हैं। दूसरा फैक्टर भाजपा और अकाली दल का गठबंधन नहीं होना है। दोनों ही दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इन दो फैक्टरों की वजह से चुनाव में अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है और दिमागी कसरत ज्यादा हो रही है। आज आजाद उम्मीदवार करेंगे पर्चा दाखिल

शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कई आजाद उम्मीदवार पहले ही दिन पर्चा दाखिल कर दावेदारी पेश करेंगे। चर्चा है कि कई नामी चेहरे और संगठन अपने आजाद उम्मीदवार से पर्चा दाखिल करा सकते हैं। इनमें राहुल महाजन का पर्यावरण ग्रुप भी शामिल है।

यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल

-27 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा नॉमिनेशन।

-नौ दिसंबर तक नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।

-24 दिसंबर को होगा मतदान।

-27 दिसंबर को होगी मतगणना।

-इस बार कुल 35 वार्डो पर होगा चुनाव।

शहर में कुल 6.90 लाख वोटर हैं।

chat bot
आपका साथी