World Environment Day 2020: आइए रीप्लांट कर सिटी ब्यूटीफुल की हरियाली को बचाएं

World Environment Day 2020 विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को है। इससे ऐन पहले नगर निगम के बागवानी विभाग ने बुधवार को 45 साल पुराने एक पीपल के पेड़ को रीप्लांट किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 10:47 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 01:54 PM (IST)
World Environment Day 2020: आइए रीप्लांट कर सिटी ब्यूटीफुल की हरियाली को बचाएं
World Environment Day 2020: आइए रीप्लांट कर सिटी ब्यूटीफुल की हरियाली को बचाएं

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को है। इससे ऐन पहले नगर निगम के बागवानी विभाग ने बुधवार को 45 साल पुराने एक पीपल के पेड़ को रीप्लांट किया, जोकि सेक्टर-9 में मकान नंबर-107 के प्रवेशद्वार की तरफ झुका हुआ था। यहां रहने वाले लाेगाें ने पेड़ को हटाने की अपील नगर निगम से की थी। लेकिन नगर निगम ने इसे सेक्टर-10 के लेजर वैली में री प्लांट करने का फैसला लिया।

यह पेड़ सलाहकार मनोज परिदा की मंजूरी के बाद नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर रीप्लांट किया गया है। अभी तक शहर में 105 पेड़ रीप्लांट किए जा चुके हैं। इसमें से 25 पेड़ नगर निगम ने रीप्लांट कराए हैं। जबकि 85 गिरे हुए पेड़ पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन ने रीप्लांट कराए हैं। राहुल महाजन से प्रेरित होकर ही नगर निगम गिरे पेड़ों को री प्लांट करने के लिए आगे आया था। शहर की स्थिति यह है कि आम तौर पर बारिश के दौरान तेज हवा के कारण करीब आधा दर्जन पेड़ सड़क पर गिर जाते हैं, इसलिए हमें और भी पौधे लगाने चाहिएं।

साल 2016 में शुरू हुई थी मुहिम

16 सितंबर,2016 को जब शहर में कमजोर होकर गिर चुके पेड़ को री प्लांट करने की मुहिम शुरू हुई तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि ऐसे मर चुके पेड़ भी जिंदा हो सकते हैं। उस दिन सेक्टर-26 के चौक पर सिर्फ एक पेड़ री प्लांट किया गया था, जो कि अब हरा-भरा हो चुका है।

शहर के रेजिडेंटस भी जुड़े

सबसे पहले पेड़ों को री प्लांट करने की मुहिम पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन ने शुरू की थी। इस मुहिम से बाद में नगर निगम का बागवानी विभाग भी जुड़ा। अब प्रशासन और नगर निगम ने पॉलिसी ही बना दी है कि जो पेड़ गिरेगा उसे री प्लांट कर उसे नया जीवन दिया जाएगा। इस मुहिम में अब शहर के रेजिडेंटस भी जुड़ गए हैं। सेक्टर-17 सेक्टर-17 शिवालिक व्यू होटल के पास नगर निगम ने दो साल पहले पहला पेड़ रीप्लांट किया था। शहर में एक लाख 80 हजार पेड़ हैं। बागवानी विभाग के सुपरिंटेंडट इंजीनियर कृष्ण पाल का कहना है कि अब जो पेड़ री प्लांट कर बचाया जा सकता है उसे बचाया जाता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी