Chandigarh MC Job : चंडीगढ़ एमसी में सोशल मीडिया की नौकरी चाहिए तो मिलेगा एक लाख हर माह, यहां लें पूरी जानकारी

Chandigarh MC Job चंडीगढ़ नगर निगम ने साेशल मीडिया पर लोगों के सवालों आई हुई समस्याओं पर जवाब देने के लिए पांच कर्मचारी भर्ती करने का प्रस्ताव पास किया है। वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में इन भर्ती के लिए टेंबल एजेंडा माैके पर पास होने के लिए आया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:21 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:21 AM (IST)
Chandigarh MC Job : चंडीगढ़ एमसी में सोशल मीडिया की नौकरी चाहिए तो मिलेगा एक लाख हर माह, यहां लें पूरी जानकारी
Chandigarh MC Job चंडीगढ़ नगर निगम ने सोशल मीडिया के लिए पांच कर्मचारी भर्ती का प्रस्ताव पास किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh MC Job साेशल मीडिया पर लोगों के सवालों, आई हुई समस्याओं पर जवाब देने के लिए नगर निगम ने पांच कर्मचारी भर्ती करने का प्रस्ताव पास किया है। जिसके लिए हर साल 38.49 लाख रुपये का बोझ नगर निगम पर पड़ेगा। जिसमे एक लाख रुपये मासिक वेतन पर मैनेजर भी रखा जाएगा। सोमवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में इन कर्मचारियों की भर्ती के लिए टेंबल एजेंडा माैके पर ही पास होने के लिए आया। जबकि नगर निगम में पहले ही 500 से ज्यादा स्थायी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू है जिसके लिए परीक्षाएं हो चुकी है। इस साल के अंत तक कर्मचारियों को भर्ती कर लिया जाएगा।

इन कर्मचारियों को यह मिलेगा वेतन

जिन कर्मचारियों को रखने का प्रस्ताव पास किया गया है उसमे सोशल मीडिया मैनेजर का वेतन 1 लाख रुपये महीना, ग्राफिक डिजाइन को 40 हजार रुपये माह, फोटोग्राफर और वीडियाग्राफर को 24-24 हजार रुपये महीना, वीडियो एडिटर को 60 हजार रुपये का भुगतान हर माह किया जाएगा।

कैंथ ने किया विरोध

कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने विरोध करते हुए कहा कि एजेंडा में न अभ्यर्थी की योग्यता का जिक्र है और न काम का पैमाना बताया गया है। पंजाब कैबिनेट के एक पत्र को आधार बनाकर यह एजेंडा लाया गया था। जबकि भाजपा के सदस्यों ने यह प्रस्ताव पास कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम लोगों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मजबूत कर रहा है। इस समय कमिश्नर ने शहरवासियों की समस्याओं के लिए ट्विटर पर नगर निगम का अकाउंट सक्रिय है जिसके तहत समस्या की शिकायत आने पर उसे हल किया जाता है। कैंथ का आरोप है कि वहीं मानकों को दर किनार कर चुपके से भर्तियां कराई जा रहीं हैं। इसका विरोध करने पर कोई सुनवाई किए बिना ही आयुक्त आनिंदिता मित्रा बैठक से उठकर चली गईं।

chat bot
आपका साथी