Mohali Youth Congress Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली निकाल केंद्र का पुतला फूंका

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान पिछले 9 महीने से धरने पर बैठे हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से किसानों की मांग नहीं सुनी जा रही है। केंद्र को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों से बात करनी चाहिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 02:59 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 02:59 PM (IST)
Mohali Youth Congress Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली निकाल केंद्र का पुतला फूंका
वीरवार को मोहाली में प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। जागरण

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली में वीरवार को यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ओर से पारित तीनों कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में मोटरसाइकिल रैली निकलाकर रोष जताया और बाद में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मोटरसाइकिल रैली शहर के विभिन्न फेजों से होकर निकली। यह रैली खरड़ सबडिवीजन के कुराली के गांव सिंघपुरा से शुरू होकर खरड़ पहुंची और फिर वहां से मोहली। इसके बाद मोहाली के डीसी दफ्तर के बाहर यूथ कांग्रेस की ओर से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। ॉ

इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान पिछले 9 महीने से दिल्ली के सिंघू बार्डर पर धरने पर बैठे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से किसानों की मांगों को नहीं सुना जा रहा है। केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों से बात करनी चाहिए।

युवा कांग्रेस नेताओं ने डीसी गिरीश दयालन को सौंपा मांगपत्र

यूथ कांग्रेस के सचिव रविंदर सिंह ने कहा कि करनाल में भी किसानों के साथ धक्केशाही की गई है। ये सब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर किया जा रहा है। उन्हें शायद नहीं पता कि देश का हर वर्ग किसानों के साथ है। जब तक कृषि संबंधी तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक यूथ कांग्रेस भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की ओर से डीसी मोहाली गिरीश दयालन को मांग पत्र भी सौंपा गया। इसमें कृषि संबंधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।

डीसी दफ्तर पर धारा 144 लगे होने के बाद भी प्रदर्शन

ध्यान रहे कि मोहाली में डीसी काप्लेक्स के बाहर धारा लगाई गई है। इसका मकसद बेवजह प्रदर्शन रोकना है। बावजूद इसके वीरवार को नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहीत जमीन का उचित मुआवजा मांग रहे किसानों के अलावा युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशासनिक कांप्लेक्स से कुछ दूरी पर प्रदर्शन किए हैं। इस दौरान लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

यह भी पढ़ें - Farmers Protest: मोहाली में किसानों का डीसी दफ्तर पर प्रदर्शन, जमीन का उचित मुआवजा देने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें- Pune Girl Misdeed: परेशान होकर दोस्त के संग घर छोड़ा, मदद के नाम पर हर शख्स ने बनाया हवस का शिकार, 14 गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी