Mohali Republic Day: मोहाली में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी कालेज में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम को लेकर मोहाली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 02:14 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 02:14 PM (IST)
Mohali Republic Day: मोहाली में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर की फाइल फोटो।

मोहाली, जेएनएन। मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राज्य स्तरीय समागम आयोजित किया जाएगा। इस समागम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर तिरंगा फहराएंगे।

कृषि कानूनों के विरोध को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीसी गिरिश दयालन ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर पूरी सर्तकता बरती जा रही है। गणतंत्र दिवस पर किसी तरह की गड़बड़ी न इस बात को किसान संगठन भी समझ रहे हैं।

उधर, जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दे दिया गया। हालांकि प्रशासन का कहना है कि कोविड 19 के चलते कोई बड़ा सार्वजनिक समागम नहीं होगा। कोरोना संबंधी प्रोटोकाल जैसे कि हाथ सेनिटाइज करना, शारीरिक दूरी बनाए रखना और मास्क पहनना जरूरी होगा। वहीं, आम लोगों के साथ यहां शामिल होन वाले सभी अधिकारियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश नहीं किया जाएगा। पुलिस और एनसीसी की तरफ से मार्च पास्ट किया जाएगा और लोगों को जागरूक करने के लिए विभागों की ओर से झांकियां पेश की जाएंगी।

इस अवसर पर परेड की अगुआई महिला डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही करेंगी। पुलिस रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर जनाहखेला की टुकड़ियां और चंडीगढ़ पुलिस की टुकड़ी भी मार्च पास्ट में शामिल होंगी। इस अवसर पर अमित प्रसाद आइजी रोपड़ रेंज, एसएसपी सतिंदर सिंह, एडीसी आशिका जैन, एडीसी (डी) राजीव कुमार गुप्ता और जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मोहाली के एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए पहले ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। हर एंट्री प्वाइंट्स पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी