मोहाली पुलिस ने लूट, चोरी और डकैती गैंग के 8 बदमाश पकड़े, दो महिलाएं भी शामिल, चोरी के वाहन और हथियार बरामद

मोहाली पुलिस ने चोरी लूट करने वाले गैंग के आठ लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल है। यह गैंग रात के अंधेरे में लोगों से लूटपाट करता था और वाहनों को चोरी कर आगे बेच देता था।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 03:21 PM (IST)
मोहाली पुलिस ने लूट, चोरी और डकैती गैंग के 8 बदमाश पकड़े, दो महिलाएं भी शामिल, चोरी के वाहन और हथियार बरामद
मोहाली पुलिस ने लूट, चोरी और डकैती गैंग के 8 बदमाश पकड़े।

मोहाली, जेएनएन। मोहाली के फेज-8 थाना पुलिस ने लूटपाट, चोरी व डकैती करने वाले गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार किए आरोपितों में सुमन कुमार, विजय कुमार, सुमित नजदीक शिव मंदिर कजहेड़ी चंडीगढ़ व सोनू शाह निवासी कजहेड़ी चंडीगढ़, अनुज कुमार निवासी नजदीक डिस्पेंसरी कजहेड़ी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया गया था, जोकि तीन दिन के पुलिस रिमांड पर थे।

जांच अधिकारी चन्ना राम ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ फेज-8 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान उनकी निशनदेही पर चोरी डकैती में उनका साथ देने वाली दो महिलाओं और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त महिलाओं की पहचान सीमा व शालू निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जिन्हें 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। दोनों महिलाएं दो दिन के पुलिस रिमांड पर हैं जबकि पुलिस ने इन सभी से चोरी का सामान खरीदने वाले सुनील कुमार नाम के शख्स को भी गिरफ्तार किया है जोकि गांव बल्लोमाजरा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुनील मूल रूप से गांव तरलोकिया जिला मितआरी बिहार का रहने वाला है जोकि एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।

पुलिस ने ऐसे दबोचे आरोपित

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गैंग जोकि लूटपाट, चोरी व डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता है और इस समय किसी वारदात फिराक में गुरुद्वार अंब साहिब के बैक साइड एरिया में हथियारों सहित छिपकर योजना बना रहे हैं। अगर समय रहते उक्त जगह पर रेड की जाए तो आरोपितों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत उक्त जगह पर रेड कर गैंग के पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

वारदात के बाद यहां छुपाते थे वाहन

आरोपित वाहन चोरी करके अलग-अलग एरिया में छिपा देते थे। बाद में चोरी के यह वाहन अलग-अलग कस्बों में बेच देते थे। इस गैंग ने पिंजौर से एक ऑटो चोरी किया जिसे फेज-8 के बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने रिकवर कर लिया है। इसी तरह आरोपितों ने मलोया चंडीगढ़ से होंडा सिटी और बिना नंबर प्लेट का बजाज मोटरसाइकिल चोरी किया था। आरोपितों ने उक्त दोनों वाहनों को गुरुद्वारा अंब साहिब के पीछे झाड़ियों छिपाकर रखे थे। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है।

यह सामान हुआ रिकवर

आरोपितों से पुलिस को एक होंडा सिटी कार, एक ऑटो, एक बिना नंबर प्लेट का मोटरसाइकिल, 18 लेंटर शटरिंग प्लेट्स, 2 किरपान, एक गंडासी, दो चाकू, लोहे को काटने वाला कटर, दो प्लास, तीन चाबियां, छैनी लोहा एक, दो पाने बरामद हुए हैं। यह गैंग रात के समय सुनसान एरिया पर पैदल व अकेले राहगीरों को टारगेट करते था। इस गैंग का पर्दाफाश होने से पुलिस को काफी रिकवरी बरामद हुई है और मोहाली व उसके आसपास के क्षेत्र में लूटपाट, चोरी व डकैती के कई मामले हल होने की संभावना हैं।

chat bot
आपका साथी