Mohali News: खरड़ की घडुआं सब तहसील में होंगे एक कानूनगो सर्कल, 11 पटवार सर्कल और 36 गांव

खरड़ पंजाब का सबसे बड़ा विधानसभा हलका है। यहां पर पहले खरड़ तहसील थी। इससे मुल्लांपुर और हिमाचल से लगते एरिया के लोगों को दिक्कत आती थी। जिसके बाद सरकार ने माजरी को उप तहसील बनाया था। वहीं अब घडुआं को उप तहसील बनाने का फैसला लिया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:49 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:49 PM (IST)
Mohali News: खरड़ की घडुआं सब तहसील में होंगे एक कानूनगो सर्कल, 11 पटवार सर्कल और 36 गांव
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गृह जिले में स्थित घडुआं को सब-तहसील बनाया जा रहा है। पुरानी फोटो।

संवाद सहयोगी, खरड़ (मोहाली)। खरड़ के घडुआं को सब तहसील के तौर पर अपग्रेड करने के फैसले से इलाके के लोगों को फायदा होगा। लोगों को अब छोटे से छोटे काम के लिए खरड़ नहीं आना पड़ेगा। इसके अलावा उस इलाके में विकास के काम भी रफ्तार पकड़ेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने गृह जिले में स्थित घडुआं को सब-तहसील के तौर पर अपग्रेड करने की मंजूरी केबिनेट में मिलने के बाद लोगों ने ये बातें कही हैं। इसमें सब तहसील में एक कानूनगो सर्कल, 11 पटवार सर्कल और 36 गांव होंगे। यह सभी इलाके मोरिंडा के साथ लगती सीमा पर स्थित हैं। यहां के लोगों को खरड़ तक पहुंचने में मुश्किल होती है।

इस क्षेत्र में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) से लेकर कई नर्सिंग और इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं। इसके अलावा कई निजी बिल्डरों द्वारा बसाई गई कॉलोनियां भी हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने जब खरड़ हलके का दौरा किया था तो एक सभा में उन्होंने घडूआं को सब तहसील बनाने का का एलान किया था।

प्रापर्टी में निवेश करने वालों को बड़ा फायदा

ध्यान रहे कि खरड़ पंजाब का सबसे बड़ा विधानसभा हलका है। यहां पर पहले खरड़ तहसील थी। इससे मुल्लांपुर और हिमाचल से लगते एरिया के लोगों को दिक्कत आती थी। जिसके बाद सरकार ने माजरी को उप तहसील बनाया था। वहीं, अब घडुआं को उप तहसील बनाने का फैसला लिया गया है। मोहाली विधानसभा हलका बनने से पहले खरड़ विधानसभा हलका ही था। जहां से पहली बार पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने चुनाव जीता था। खरड़ में ट्राईसिटी के ज्यादातर लोग प्रॉपर्टी में निवेश करते है। इसलिए लोगों को अब प्रॉपर्टी संबंधी काम करवाने के लिए खरड़ तहसील आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें  - राहुल गांधी भी नहीं मना सके सुनील जाखड़ को, चन्नी और सिद्धू के साथ काम करने को तैयार नहीं

chat bot
आपका साथी