मोहाली नगर निगम चुनावः पंजाब भाजपा की शुक्रवार को बैठक, उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा

मोहाली नगर निगम चुनाव जितने नजदीक आ रहे हैं राजनितिक दल उतनी ही सक्रियता दिखा रहे हैं। उम्मीदवारों को घोषणाएं होने लगी हैं। पंजाब भाजपा की शुक्रवार को होने वाली बैठक में निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 03:22 PM (IST)
मोहाली नगर निगम चुनावः पंजाब भाजपा की शुक्रवार को बैठक, उम्मीदवारों की हो सकती है घोषणा
मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा शुक्रवार को अपने उम्मीदारों के नाम घोषित कर सकती है।

मोहाली, [रोहित कुमार]। मोहाली नगर निगम चुनाव में इस बार आजाद ग्रुप में कई पुराने सरकारी कर्मचारी भी मैदान में नजर आ रहे हैं। नगर निगम सहित सात नगर काउंसिलों की 195 सीटों पर होने वाले चुनाव में मीडिया से जुड़े लोगों या तो खुद या पारिवारिक सदस्यों को चुनाव में उतार रहे हैं। उधर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक शुक्रवार को भाजपा के पंजाब मुख्यालय पर होगी। बैठक में निगम चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को मोहाली नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की जा सकती है। उम्मीदवारों के नाम की दो अलग-अलग सूचियां घोषित की जाएंगी। पंजाब भाजपा के कार्यकारी सुखविंदर सिंह गोल्डी ने बताया कि शुक्रवार शाम तक मोहाली के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ध्यान रहे कि अभी तक भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जिसने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

वहीं आजाद ग्रुप व आम आदमी पार्टी का मिलकर चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। आजाद ग्रुप को कुछ ओर राजनीति पार्टियोंं का समर्थन भी मिल सकता है, जोकि चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही थी। पूर्व मेयर कुलवंत सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ जो भी फैसला होगा वे सबके सामने आएगा।

मोहाली में चुनाव को लेकर कार्यालय खोलने का दौर जारी है। वीरवार को मोहाली में आजाद ग्रुप के अलावा, शिअद, कांग्रेस पार्टी ने भी अलग अलग जगहों पर कार्यालय खोले। खरड़, कुराली, डेराबस्सी, नयागांव, जीरकपुर में भी चुनाव जोर पकड़ने लगा है। चुनाव में उतरे उम्मीदवार जमकर प्रचार करने में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी