मोहाली MLA बलबीर सिद्धू ने केजरीवाल को कहा रिजेक्टेड माल, कांग्रेस के तूफान से AAP विधायकों में भगदड़

बलबीर सिंह सिद्धू के निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रहे। उन्होंने कहा केजरीवाल रिजेक्टेड माल है। 2017 में क्यों सरकार नहीं बना सके। जैसे तूफान आने से पहले जानवरों को पता चल जाता है कि कुछ होने वाला है। वैसा ही आप विधायकों को हो रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 04:51 PM (IST)
मोहाली MLA बलबीर सिद्धू ने केजरीवाल को कहा रिजेक्टेड माल, कांग्रेस के तूफान से AAP विधायकों में भगदड़
मोहाली विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल। फाइल फोटो

रोहित कुमार, मोहाली। पूर्व सेहतमंत्री व मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-78 में नए बनने वाले फायर स्टेशन का नींव पत्थर रखा। करीब ढाई एकड़ में बनने वाले इस फायर स्टेशन पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान विधायक ने विरोधियों पर भी निशाना साधा। बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मोहाली शहर में पहले गैर मालिक चलती रही है। अब शहर के लोगों ने निगम की कमान शहर के असली मालिकों के हाथ में सौंपी है। इसलिए शहर में अब लोगों के हर काम हो रहे हैं। आगे भी लोगों को सभी सुख सुविधाएं दी जाएंगी। मोहाली में नए कर्मचारी और फायर विभाग में क्या क्या यंत्र चाहिए इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

सिद्धू ने कहा कि शहर को जल्द ही एक ओर नया फायर स्टेशन मिलेगा। इसके साथ साथ एक नया शमशानघाट भी बनाया जाएगा। मौजूदा समय में शहर में एक ही फायर स्टेशन है। सिद्धू के फायर स्टेशन का नींव पत्थर रखने पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने विधायक पर ही आरोप लगा दिए। शिअद के पूर्व पार्षदों ने कहा कि ये प्रस्ताव जब शिअद निगम की सत्ता में ही पारित किए गए थे, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है।

इस पर विधायक सिद्धू ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मेयर कुलवंत सिंह को भी कांग्रेस ने मेयर बनाया था। लेकिन व भगौड़े हो गए और शिअद का दामन थाम लिया। फिर शिअद को छोड़ आजाद हो गए। गुरुद्वारा साहिब में जाकर कसम भी खाई इसके गवाह उनके साथी भी हैं। मोहाली विधानसभा में अकाली दल लड़ेगा या बसपा। ये तो आप ही निर्धारित कर रहे। आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा, शिअद सबको पता है कि वे हार रहे हैं।

इसके बाद बलबीर सिंह सिद्धू के निशाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रहे। सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल रिजेक्टेड माल है। 2017 में क्यों सरकार नहीं बना सके। जैसे तूफान आने से पहले जानवरों को पता चल जाता है कि कुछ होने वाला है। वैसे ही आम आदमी पार्टी के विधायकों में भी भगदड़ मची हुई है।

सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि सभी कांग्रेसी विधायक व नेता इकट्ठे हैं। आप झूठे दावे कर रही है। सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जो भी घोषणाएं की जा रही हैं उनको लागू किया जा रहा है। बिजली की नई दरें एक नवंबर से लागू कर दी गई हैं। दिसंबर में लोगों का कम बिल आएगा। हाईकोर्ट में सरकार की बसों के मामले में जवाब दायर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी