मोहाली मेयर ने चंडीगढ़ प्रशासन को लिखा पत्र, कहा- दोनों शहरों केे बॉर्डर पर सड़कें खस्ताहाल, इन्हें ठीक करवाएं

मेयर अमरजीत सिंह ने कहा कि मोहाली में बारिश के मौसम के बाद सडक़ों कि रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर सडक़ों पर प्रि-मिक्स डालने और वहां पैच वर्क करने का काम किया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 01:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 01:22 PM (IST)
मोहाली मेयर ने चंडीगढ़ प्रशासन को लिखा पत्र, कहा- दोनों शहरों केे बॉर्डर पर सड़कें खस्ताहाल, इन्हें ठीक करवाएं
मोहाली के साथ लगती चंडीगढ़ की सीमाओं में आने वाले सभी सड़कें पूरी तरह से टूटी हुई हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा है। यह पत्र चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर चंडीगढ़ के अधीन आने वाली सड़कों की मरम्मत के लिए लिखा है। मेयर ने कहा कि दोनों शहरों की सीमाओं पर सडक़ों की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा भी बना हुआ है। इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन उनकी हद में आने वाली सड़कों को ठीक करवाए।

मेयर अमरजीत सिंह ने कहा कि मोहाली में बारिश के मौसम के बाद सडक़ों कि रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर सडक़ों पर प्रि-मिक्स डालने और वहां पैच वर्क करने का काम किया जा रहा है।

चंडीगढ़ प्रशासन को लिखे पत्र में मेयर ने कहा कि चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग मोहाली से होते हुए पंजाब में दाखिल होते हैं। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर जहां पर मोहाली का एरिया पड़ता है वहां तक मोहाली निगम की ओर से अपने एरिया में सडक़ें पूरी तरह से दुरूस्त की हुई हैं। लेकिन जैसे ही मोहाली सीमा खत्म होती है और चंडीगढ़ सीमा शुरू होती है वैसे ही करीब 100 से 150 मीटर एरिया पूरी तरह से टूटा हुआ है। ऐसा एक जगह नहीं, बल्कि शहर से जहां-जहां पर चंडीगढ़ सीमा के साथ सटा है वहां पर ऐसी हालत हो चुकी है।

निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि बरसात के बाद शहर में सड़कों की रिपेयर का काम शुरू किया गया है। पहले चरण में शहर के मुख्य मार्गों पर पैच वर्क किया जा रहा है। गड्ढों में प्रि-मिक्स डालकर भरा जा रहा है। इसके अलावा जहां पर सडक़ों को पूरी तरह से बनाने की जरूरत है वहां प्रि-मिक्स डाल कर नई सडक़ें बनाई जा रही हैं। ताकि शहर में लोगों को टूटी सडक़ों के चलते परेशानी का सामना न करना पड़े। इंडस्ट्रियल एरिया में भी सडक़ों की हालत ठीक करने का काम किया जा रहा है। पूरे शहर में जहां-जहां से मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पड़ते हैं, तकरीबन उन सभी की हालत खस्ता है। इनमें से एक मोहाली बैरियर से चंडीगढ़ को जाने वाला मार्ग है। इस मार्ग की हालत भी काफी खस्ता है और वहां पर काफी गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी टू-व्हीलर चालकों को आती है। बरसात के दिनों में परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है और सड़़क हादसे होने का डर बना रहता है। मेयर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन जल्द से जल्द मोहाली-चडीगढ़ एंट्री व एग्जिट पॉइंट को अपने एरिया से दुरूस्त करवाए और यहां से मोहाली निगम की भी पॉइंट को मेंटेन करेगी।

chat bot
आपका साथी