12 अप्रैल को पता चलेगा कौन बनेगा मोहाली का मेयर, डेढ़ माह बाद चुने गए पार्षद लेंगे शपथ

डेढ़ महीने पहले नगर निगम चुनाव होने के बाद से सभी चुने गए पार्षद रिजर्वेंशन नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। इसे पिछले सप्ताह की जारी किया गया। मोहाली में मेयर पद के लिए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती दौड़ में सबसे आगे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 02:56 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 02:56 PM (IST)
12 अप्रैल को पता चलेगा कौन बनेगा मोहाली का मेयर, डेढ़ माह बाद चुने गए पार्षद लेंगे शपथ
मोहाली में 50 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

मोहाली, जेएनएन। मोहाली नगर निगम का मेयर कौन होगा, इसका पता 12 अप्रैल को चल जाएगा। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जिस जगह पर पार्षद शपथ लेंगे व उपरोक्त पदों के लिए चुनाव होगा, वहां पर मीडिया को जाने की अनुमति नहीं होगी। मीडिया के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। करीब डेढ़ माह बाद जनता की ओर से चुने गए पार्षद शपथ लेंगे। इसके बाद पता चल जाएगा कि शहर का फर्स्ट पर्सन कौन होगा।

पहले मोहाली नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए डिवीजन कमिश्नर रोपड़ की ओर से आगामी 8 अप्रैल को पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी। डिवीजन कमिश्नर राहुल तिवारी की आरे से मोहाली नगर निगम के कमिशनर डॉ. कमल गर्ग को इस बावत पत्र से सूचित किया था। बैठक 8 अप्रैल को दोपहर तीन बजे के बाद होगी। वीरवार को सरकारी छुट्टी है। इसके कारण अब कार्यक्रम 12 अप्रैल को आयोजित करवाया जाएगा। बैठक की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। ध्यान रहे कि बीती 17 फरवरी को नगर निगम सहित सात नगर काउंसिलों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे। बावजूद इसके अभी तक पार्षद शपथ नहीं ले सके थे।

नया गांव और खरड़ नगर काउंसिल अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित

जिले की सभी नगर काउंसिलों में से नयागांव और खरड़ के अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व रहेंगे। यही 2 नगर काउंसिल ही ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत नहीं है। कुराली, जीरकपुर, बनूड़, लालडू और डेराबस्सी नगर कांउसिल को रिजर्वेंशन से बाहर रखा गया है। करीब डेढ़ महीने पहले नगर निगम चुनाव होने के बाद से सभी चुने गए पार्षद रिजर्वेंशन नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे। इसे पिछले सप्ताह की जारी किया गया। मेयर पद के लिए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती दौड़ में सबसे आगे हैं। मोहाली में 50 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। खरड़ के 27 वार्डों में से कांग्रेस के 10, अकाली दल के 8, आप का 1 और आजाद लड़ने वाले 8 उम्मीदवार जीते थे। इसी तरह से नयागांव के 21 वार्डों में से कांग्रेस के 6, अकाली दल के 10, बीजेपी के 3 और आजाद लडऩे वाले 2 उम्मीदवार जीते थे।

chat bot
आपका साथी