मोहाली में पूर्व मेयर के कार्यालय पर हमला करने के मामले में चार लोगों पर केस

मोहाली में आजाद ग्रुप के प्रधान व पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के कार्यालय पर रविवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह सोहाना की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:26 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:26 AM (IST)
मोहाली में पूर्व मेयर के कार्यालय पर हमला करने के मामले में चार लोगों पर केस
रविवार दोपहर अज्ञात व्यक्तितों ने पूर्व मेयर के कार्यालय पर हमला किया था।

मोहाली, जेएनएन। जिले के सेक्टर-79 स्थित आजाद ग्रुप के प्रधान व पूर्व मेयर कुलवंत सिंह के कार्यालय पर रविवार को हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह सोहाना की शिकायत पर दर्ज किया गया है । पुलिस ने मामले में सुखविंदर सिंह छिंदी, जगतार सिंह बिल्ला, हरप्रीत सिंह हैप्पी व बलजिंदर सिंह घोलू पर केस दर्ज किया है।

बता दें कि रविवार दोपहर अज्ञात व्यक्तितों ने पूर्व मेयर के कार्यालय पर हमला किया था । पूर्व मेयर कुलवंत ने इसके पीछे अकाली दल व कांग्रेस की बौखलाहट बताई है। कुलवंत ने कहा कि हमला करने वाले बोले रहे थे कि जय जवान और जय किसान के नारे लगा रहे थे। कुलवंत सिंह ने इस हमले के बाद कहा था कि शहर की जनता उनके साथ है, इसलिए कांग्रेसी व अकाली ऐसा कर रहे हैं। जिस समय हमला हुआ उस समय कुलवंत सिंह कार्यालय में ही थे और उनके साथ कुछ पूर्व पार्षद भी थे। कुलवंत ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास हथियार भी थे। कुलवंत ने साफ तौर पर इस हमले के लिए सेहत मंत्री के साथ साथ अकाली दल पर निशाना साधा। पूर्व मेयर ने कहा कि ये सब दोनों पार्टियां मिल कर रही है। लेकिन वे भारी मतों के साथ चुनाव जीतेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी