जंगली जीवों का जीवन में क्या है महत्व, मोहाली में वन विभाग लोगों को करेगा जागरूक

मोहाली में वन विभाग ने सिसवां कम्युनिटी रिजर्व में जंगली जीव दिवस मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान सिसवां डैम के नजदीक जंगलों में एक ट्रैक ए थॉन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 03:39 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 03:39 PM (IST)
जंगली जीवों का जीवन में क्या है महत्व, मोहाली में वन विभाग लोगों को करेगा जागरूक
मोहाली के सिसवां डैम के नजदीक जंगलों में एक ट्रैक ए थॉन का आयोजन किया जाएगा।

मोहाली, जेएनएन। जंगली जीवों का आप के जीवन में क्या महत्व है। इसकी जानकारी बुधवार से लोगों को दी जाएगी। जिला मोहाली के लोगों को जंगली जीवों का महत्व बताने के लिए वन्य एवं जीव सुरक्षा विभाग आगे आया है। विभाग ने तीन मार्च को सिसवां कम्युनिटी रिजर्व में जंगली जीव दिवस मनाने का फैसला लिया है। इस दौरान सिसवां डैम के नजदीक जंगलों में एक ट्रैक ए थॉन का आयोजन किया जाएगा।

जिला वन अधिकारी डॉ. मोनिका यादव ने बताया कि इस मौके पर कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जा सके इस का प्रयास किया जा रहा है। सिसवां कम्युनिटी रिजर्व क्षेत्र के वातावरण की संभाल और नजदीकी लोगों की रोजी रोटी के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। इस ट्रैक ए थॉन में डीसी गिरीश दियालन, एडीसी आशिका जैन, जिला खेल अधिकारी गुरदीप कौर हिस्सा लेंगी। सिसवां डैम के नजदीक आने वाले लोगों के लिए तीन थीमेटिक ट्रैक कार्यक्रम रखे गए हैं। इनमें नेचर ट्रेल, सेंटीनेस पाथ और सेरेनिटी लेन शामिल हैं। यह ट्रैक जंगल के क्षेत्र से निकलते हैं। इनसे घने जंगलों का एक बढिय़ा अनुभव प्रदान होता है।

ध्यान रहे कि इस एरिया में काफी दूर तक जंगल है। यहां पर बहुत से जंगली जीव रहते हैं। इन जीवों में हिरन, सुनहरी गीदड़, हिरन, मोर और अन्य जानवर शामिल हैं। ट्रैक ए थॉन मेें पंजीकरण के लिए लोगों को 9855134040 पर संपर्क करना होगा। वहीं, गेम्स में हिस्सा लेने के लिए सुबह 8 बजे सिसवां डैम पर पहुंचना होगा। वहीं, यह ट्रेल मिर्जापुर फारेस्ट हाउस में जाकर संपन्न होगा। वन विभाग का कहना है कि अब तक कई लोगों की ओर से रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी