मोहाली में जाली करंसी व अवैध हथियारों के साथ तीन दबोचे, पंजाब व हिमाचल के थानों में दर्ज है कई मामले

मोहाली पुलिस ने पांच पिस्टल 23 कारतूस 60 हजार रुपये की जाली करंसी व चोरी के वाहनों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ पंजाब व हिमाचल प्रदेश के अलग अलग थानों में मामले दर्ज है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 05:42 PM (IST)
मोहाली में जाली करंसी व अवैध हथियारों के साथ तीन दबोचे, पंजाब व हिमाचल के थानों में दर्ज है कई मामले
मोहाली पुलिस ने तीन आरोपितों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया है।

मोहाली, जेएनएन। मोहाली पुलिस ने अलग अलग गिरोहों के सदस्यों को जाली करंसी, हथियारों व चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ पंजाब व हिमाचल प्रदेश के अलग अलग थानों में मामले दर्ज है। आरोपितों से पांच पिस्टल, 23 कारतूस, 60 हजार रुपये की जाली करंसी बरामद हुई है। आरोपितों की पहचान जिला मानसा के गांव खियाली चहलां निवासी इंद्रजीत सिंह व गांव माणुके जिला लुधियाना निवासी करमजीत सिंह के तौर पर हुई है। दोनों आरोपित चोरी के स्कूटर टीवीएस जुपिटर पर अवैध असला लेकर घूम रहे थे। दोनों को खरड़ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से दो पिस्टल 32 बोर, 10 कारतूस व चोरी का स्कूटर मिला है।

आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में माना है कि जिला मोहाली के अलावा फतेहगढ़ साहिब व हरियाणा में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपित करमलीत सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह अपने एक दोस्त संदीप का कत्ल कर उसकी लाश को हिमाचल के बद्दी में फेंक आए थे। कत्ल की वजह आपसी रंजिश थी। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपित इंद्रजीत के खिलाफ पंजाब व हिमाचल में सात मामले दर्ज है।

दूसरे मामले में पुलिस ने मोहाली की गुरु नानक कालोनी जगत पुरा निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक पिस्टल .31 बोर व चार कारतूस बरामद किए गए है। जबकि उसका साथी रवि कुमार भागने में कामयाब हो गया। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी