जम्मू से नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित ने खुद को बताया CBI ऑफिसर

नौकरी की तलाश में जम्मू से चंडीगढ़ आई महिला के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने खुद को सीबीआइ ऑफिसर बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Edited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:07 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:24 AM (IST)
जम्मू से नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आई महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित ने खुद को बताया CBI ऑफिसर
महिला शादीशुदा है और वह चंडीगढ़ में पीजी में रह रही है।

जासं, चंडीगढ़। शहर में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अभी फरार है। पीड़ित जम्मू की रहने वाली है और वह चंडीगढ़ में नौकरी की तलाश में आई थी। नौकरी की तलाश में जम्मू से चंडीगढ़ आई महिला के साथ होटल के कमरे में दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने खुद को सीबीआइ ऑफिसर बताया था। वारदात सेक्टर-22 स्थित होटल बालाजी में हुई। 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपित की आइडी के आधार पर उसकी पहचान पंजाब के नवांशहर के रहने वाले बलविंदर के तौर पर हुई है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है। 29 जुलाई को नौकरी की तलाश में वह चंडीगढ़ आई थी। वह नौकरी मिलने तक पीजी हाउस में रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई। उसने बताया कि वह सीबीआइ ऑफिसर है, उसका चंडीगढ़ में काफी जान-पहचान है। इसी झांसे में आकर उसने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा भी दिला दिया। इसके बाद आरोपित ने नई नौकरी के लिए मीटिंग करवाने के बहाने पीड़िता को होटल में ले गया और दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया।

पीड़िता के अनुसार आरोपित युवक ने अपने नाम से कमरा बुक करवाया हुआ था। किसी तरह पीड़िता ने शिकायत होटल स्टाफ को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ने अपना पहचान पत्र होटल के रिसेप्शन पर जमा करवाया था। आइडी के आधार पर आरोपित की पहचान हुई। अब पुलिस इस मामले में उसकी तलाश के लिए पंजाब में भी छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी