चंडीगढ़ में स्कूली छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म, नाबालिग चार महीने की गर्भवती, फूट-फूट कर रोए मां-बाप

चंडीगढ़ में स्कूली छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने उसे डरा धमकाकर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। अब नाबालिग चार महीने की गर्भवति है। पीड़िता डरी हुई है और कुछ भी बोलने से घबरा रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:57 AM (IST)
चंडीगढ़ में स्कूली छात्रा के साथ कई बार किया दुष्कर्म, नाबालिग चार महीने की गर्भवती, फूट-फूट कर रोए मां-बाप
नाबालिग अस्पताल में भर्ती है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। शहर में नाबालिग स्कूली छात्रा को हैवानियत का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच के आधार पर नाबालिग के साथ कई दुष्कर्म किया गया है और अब वह 4 महीने की गर्भवती है। उसके साथ आरोपित ने डरा धमका कर कई बार दुष्कर्म किया है। फिलहाल पीड़िता डरी हुई है और किसी तरह का बयान नहीं दे पा रही है। वह अस्पताल में उपचाराधीन होने के साथ काउंसलिंग टीम की निगरानी में है। 

चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाना एरिया नाबालिग से दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। परिवार के साथ रहने वाली नाबालिक लड़की शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर माता पिता अस्पताल लेकर गए। वहां बताया कि उसके पेट में तेज दर्द उठ रहा है। डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मेडिकल चेकअप करवाया। इसके बाद आई रिपोर्ट को सुनकर नाबालिग के माता-पिता के पैरों से जमीन खिसक गई। दोनों अस्पताल में ही फूट-फूट कर रोने लगे। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें बताया कि नाबालिग चार महीने की गर्भवती है। वहीं इसके बाद मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस और काउंसलिंग टीम को दी गई। 

आरोपित का नाम नहीं बता पा रही पीड़िता

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आरोपित पीड़िता का जानकार है। आरोपित ने पीड़िता से जोर जबरदस्ती कर उसे धमकाया भी। पीड़िता डर की वजह से आरोपित की पहचान भी नहीं बता पा रही है। वही काउंसलिंग टीम आरोपित के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। थाना पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द ही दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी