चंडीगढ़ में मासूम के साथ कुकर्म, बहला फुसलाकर बच्चे को घर लाया आरोपित, रातभर करता रहा गंदा काम

स्थानीय लोग आरोपित पर पहले भी इसी तरह बच्चों के साथ वारदात करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपित पर एक युवती से भी दुष्कर्म करके का आरोप लोगों ने लगाया है। लेकिन पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 09:48 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 09:48 AM (IST)
चंडीगढ़ में मासूम के साथ कुकर्म, बहला फुसलाकर बच्चे को घर लाया आरोपित, रातभर करता रहा गंदा काम
आरोपित की पहचाना धनास में रहने वाले 36 वर्षीय नरेंद्र अवस्थी के तौर पर हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने बच्चे के साथ गंदी हरकत की है। आरोपित ने नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। हालांकि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ के गांव धनास में शादी समारोह में खाना खाने के लालच में पहुंचे नौ वर्षीय बच्चे को आरोपित बहलाकर फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने मासूम के साथ रातभर गंदा काम किया। जबकि, पूरी रात पीड़ित बच्चे के दिहाड़ीदार माता-पिता और जानकार आसपास एरिया में उसे ढूंढ़ते रहे। दूसरे दिन सुबह बदहवास हालत में मिलने बच्चे के मां-बाप बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। जहां पीड़ित ने पुलिस को बयान में आरोपित पर रातभर घर में जबरन बंद रखने, मारपीट करने के साथ कई बार कुकर्म करने का खुलासा किया। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपित धनास में रहने वाले 36 वर्षीय नरेंद्र अवस्थी को पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

सारंगपुर थाना पुलिस आज आरोपित को जिला अदालत में पेश करेगी। वहीं, स्थानीय लोग आरोपित पर पहले भी इसी तरह बच्चों के साथ वारदात करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपित पर एक युवती से भी दुष्कर्म करके का आरोप लोगों ने लगाया है। लेकिन, पुलिस के अनुसार इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

मामले में थाना पुलिस पर पहले कानूनी कार्रवाई करने में आनाकानी करने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में शामिल समाज सेविका कृष्णा गोयल ने बताया कि 10 वर्षीय बच्चा शादी में खाने के लिए घुस गया था। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर है। वहां से आरोपित बच्चे को बहलाकर अपने घर में लेकर चल गया। आरोपित ने रातभर बच्चे को घर में बंद रखा। जबकि, एक पड़ोसी ने पीड़ित के माता-पिता को बताया कि एक बच्चे की घर के अंदर से रात में रोने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपित को बाहर निकाला गया।

chat bot
आपका साथी