कोलकाता से मोहाली अपनी बहन के पास आई नाबालिग युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से कोलकाता की रहने वाली नाबालिक युवती मोहाली के बलौंगी थाने के अधीन पड़ते एक गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वह एक साल पहले बड़ी बहन के पास रहने आई थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:35 AM (IST)
कोलकाता से मोहाली अपनी बहन के पास आई नाबालिग युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म, पड़ोसी युवक गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपित नाबालिग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, मोहाली।  मोहाली में कोलकाता की नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता के साथ दो युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। दोनों आरोपित पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं। नाबालिग पीड़िता के साथ यह घिनौनी हरकत करने वाले दोनों आरोपित भी नाबालिग हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद दोनों आरोपित नाबालिग युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से कोलकाता की रहने वाली नाबालिक युवती मोहाली के बलौंगी थाने के अधीन पड़ते एक गांव में अपनी बड़ी बहन के घर आई हुई थी। पीड़िता की उम्र 15 साल है। वह एक साल पहले मोहाली में अपनी बड़ी बहन के पास रहने आई थी। पीड़िता की पड़ोस में रहने वाली एक युवती से दोस्ती हुई। युवती के भाई के साथ पीड़िता की जान पहचान हुई तो युवक का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। जान पहचान होने पर उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर कारण पीड़िता किसी को अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बता नहीं पाई। 

15 नवंबर को पीड़िता घर पर अकेली थी। उसकी बहन और जीजा काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। उसी समय उसकी सहेली का भाई अपने एक दोस्त के साथ उसके घर आया। दोनों ने उसके साथ जबरन सामुहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। इसके बाद जब पीड़िता के दीदी और जीजा घर लौटे तो पीड़िता ने बड़ी बहन को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीड़िता की बड़ी बहन ने पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई। बलौंगी थाना पुलिस ने नाबालिग दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह (होशियारपुर) भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी