नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, परिवार से मांगी फिरौती

आरोपित की पहचान हरमिंदर सिंह (21) निवासी जीरा के रूप में हुई है। आरोपित को मोहाली कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:25 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 09:25 AM (IST)
नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, परिवार से मांगी फिरौती
नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, परिवार से मांगी फिरौती

मोहाली, जेएनएन। फेज-8 थाना पुलिस ने 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने और परिवार से फिरौती मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान हरमिंदर सिंह (21) निवासी जीरा के रूप में हुई है। आरोपित को मोहाली कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि हरमिंदर सिंह के असल मां-बाप की मौत हो चुकी है। उसका जन्म बिहार में हुआ था, जिसे किसी क्रिश्चियन फैमिली ने अडॉप्ट किया था। एक बहन की मौत हो चुकी है और दूसरी बहन को भी किसी ने अडॉप्ट किया हुआ है। कुछ समय बाद उसे पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव जीरा के रहने वाले बलराज सिंह ने अडॉप्ट किया। लेकिन उसने भी बाद में उसे घर से निकाल दिया। इन दिनों वह फेज-9 में किसी ट्रस्ट में रह रहा था। ठीक उसके सामने कोठियों में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की से दोस्ती हो गई।

पहले 50, फिर मांगे 13 लाख रुपये

30 जून को वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर एक्टिवा पर ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया और फिर पीडि़ता के परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। जब परिवार नहीं माना तो उसने 13 लाख की फिरौती मांगी। बाद में उसने परिवार को उनकी इनोवा गाड़ी देने की मांग की। नाबालिग युवती के परिवार ने सारी जानकारी फेज-8 थाना पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपित के फोन को ट्रैप करने उपरांत उसे गिरफ्तार किया गया। पीडि़ता को बरामद कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी