दोस्ती, प्यार फिर दुष्कर्म, चंडीगढ़ में नाबालिग युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

आरोपित के खिलाफ पीड़िता के घरवालों ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपित गौरव के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 01:40 PM (IST)
दोस्ती, प्यार फिर दुष्कर्म, चंडीगढ़ में नाबालिग युवती के साथ जंगल में दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
आरोपित की पहचान रामदरबार के रहने वाले गौरव के तौर पर हुई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दोस्ती, प्यार और फिर दुष्कर्म ऐसा ही मामला शहर में सामने आया है। चंडीगढ़ में रहने वाली एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसे अपने प्यार के झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रामदरबार के रहने वाले गौरव के तौर पर हुई। आरोपित के खिलाफ पीड़िता के घरवालों ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपित गौरव के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी से आरोपित युवक ने बहला-फुसलाकर दोस्ती की थी। इसके बाद उसे झांसा देकर घर से भगाकर भी लेकर गया। आरोपित पर आरोप है कि रामदरबार के पास जंगल एरिया में आरोपित ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। वहीं, पुलिस की जांच में सामने आया कि पीड़िता नाबालिग है। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसक बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित गौरव को आज कोर्ट में पेश करेगी।

चंडीगढ़ के मनीमाजरा में भी हुई गिरफ्तारी

नाबालिगा को शादी का झांसा देकर उसके साथ बहला फुसला कर भागने और दुष्कर्म करने के आरोप में मनीमाजरा पुलिस ने पहले से दुष्कर्म मामले में सजा आफता युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवा उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपित की पहचान मनीमाजरा शांति नगर के 28 वर्षीय कुणाल उर्फ कल्लू के रूप में हुई। पुलिस आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी