चंडीगढ़ में देर रात पैदल घर जा रहे युवक से चाकू दिखा चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश

शिकायतकर्ता कलंदर ओझा ने बताया कि वह हल्लोमाजरा में किराये के कमरे में रहता है। देर रात दोस्त के घर पर गया था। रात करीब 11.30 बजे पैदल घर वापस लौट रहा था तभी एक एक व्यक्ति खेड़ा मंदिर के समीप रास्ता रोक कर मारपीट करने लगा।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 01:35 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 01:35 PM (IST)
चंडीगढ़ में देर रात पैदल घर जा रहे युवक से चाकू दिखा चेन और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश
बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की।

चंडीगढ़, जेएनएन। हल्लोमाजरा में चाकू की नोक पर एक युवक को बुधवार देर रात चार बदमाश लूटकर फरार हो गए। आरोपित चांदी की चेन में लगा सोने के लॉकेट और मोबाइल लूटकर भागे हैं। पीड़ित 24 वर्षीय कलंदर ओझा की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता कलंदर ओझा ने बताया कि वह हल्लोमाजरा में किराये के कमरे में रहता है। देर रात दोस्त के घर पर गया था। रात करीब 11.30 बजे पैदल घर वापस लौट रहा था तभी एक एक व्यक्ति खेड़ा मंदिर के समीप रास्ता रोक कर मारपीट करने लगा। किसी तरह जान बचाकर भागने पर थोड़ी दूरी पर चार लोगों ने दोबारा से रोक लिया। सभी आरोपितों ने उसकी पिटाई करने के बाद चांदी की चेन सहित लॉकेट और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद आरोपित मौके से पैदल ही फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ करने में लगी है।  

हरियाणा और चंडीगढ़ में लूटने वाले गैंग को दबोचा था

10 अप्रैल 2021 को हरियाणा में हत्या और लूट जैसी वारदातें अंजाम दे चुके पांच आरोपितों को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन्हें मलोया थाना पुलिस ने गत 8 अप्रैल को सेक्टर-38 बेस्ट में दिनदहाड़े गाड़ियों की शीशे तोड़ने और हवा में फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपितों की पहचान डड्डूमाजरा कॉलोनी के 24 वर्षीय राज कुमार उर्फ काकू, सेक्टर-25 के रहने वाले 23 वर्षीय अभिषेक, हरियाणा के रोहतक के 24 वर्षीय मानू उर्फ मारोदी, सोनीपत के गोहाना के 25 वर्षीय मुकेश उर्फ गुल्लू और गोहाना के हर्षदीप उर्फ माेनू के रूप में हुई। इन सभी के खिलाफ मलोया थाना पुलिस ने आइपीसी की धारा-147, 149, 336,427, 506 और 307 के अलावा आर्मस एक्ट 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया हैं।

chat bot
आपका साथी