शादी का वादा कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, खरड़ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया

16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर खरड़ थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 04:46 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 04:46 PM (IST)
शादी का वादा कर नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, खरड़ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया
आरोपित उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसका जान से मार देगा।

जागरण संवाददाता, मोहाली। 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व उसे जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर खरड़ थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है। इसके खिलाफ सदर खरड़ थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि आरोपित मोहम्मद नौशाद मूल रूप से गांव सिनहार थाना आलमनगर जिला मध्यापुर (बिहार) का रहने वाला है और इस समय स्टार होम्स गिल्को वैली खरड़ में किराये पर रह रहा है।

वहीं, पीड़िता का परिवार भी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि वह और उसका पति मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। उनके चार बच्चे हैं सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है जबकि दूसरी लड़की 16 साल की है। इसके अलावा एक 14 साल और एक 9 साल लड़का है।

करीब 3 महीने पहले उनका परिवार अपने मूल गांव बिहार गए थे। उसकी सबसे बड़ी 16 वर्षीय लड़की वहां काफी परेशान थी। जिसने बार-बार पूछने पर बताया कि जब वह खरड़ में थे पटवारी के घर गोल्ड होम्स के सामने वाले मकान में मोहम्मद नौशाद नाम का युवक रहता था। उससे उसकी दोस्ती हो गई और नौशाद ने उसे शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपित उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसका जान से मार देगा। डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। करीब 10-15 दिन पहले पूरा परिवार वापस खरड़ आ गया। वापस आने पर मोहम्मद नौशाद उसकी बेटी को दोबारा से तंग परेशान करने लगा। इसके बाद पीड़िता की मां ने पति से इस संबंधी बात की और मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीड़िता की मां के बयानों पर मोहम्मद नौशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी