मिल्खा सिंह से फरहान अख्तर ने जहां ली ट्रेनिंग अब वह ट्रैक भी उनके नाम से जाना जाएगा

मिल्खा सिंह ने अपने पूरे खेल जीवन में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:39 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:39 AM (IST)
मिल्खा सिंह से फरहान अख्तर ने जहां ली ट्रेनिंग अब वह ट्रैक भी उनके नाम से जाना जाएगा
मिल्खा सिंह से फरहान अख्तर ने जहां ली ट्रेनिंग अब वह ट्रैक भी उनके नाम से जाना जाएगा

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़

मिल्खा सिंह ने अपने पूरे खेल जीवन में 80 में से 77 दौड़ मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। उड़न सिख रीयल लाइफ में जितना अपने खेल के लिए मशहूर हुए, उतना ही उनकी रील लाइफ भी पसंद की गई। मिल्खा सिंह पर बनी सुपरहिट फिल्म भाग मिल्खा भाग में उनके किरदार के रूप में फरहान अख्तर ने जिस तरह से जीवंत अभिनय किया उसे पूरी दुनिया में सराहा गया। इसके लिए फरहान ने बाकायदा मिल्खा सिंह से प्रशिक्षण भी हासिल किया था। सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के सिथेटिक ट्रैक से ही भाग मिल्खा भाग .फिल्म की शूटिग शुरू हुई थी। शूटिंग के दौरान फरहान को मिल्खा सिंह ने यहीं पर प्रशिक्षण भी दिया था। इसके लिए मिल्खा सिंह ने फरहान को अपने जूते भी दिए थे। अब मिल्खा सिंह के निधन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर यहां स्थित स्पो‌र्ट्स पैवेलियन और सिथेटिक ट्रैक का नाम मिल्खा सिंह के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान शहर में केवल गवर्नमेंट कॉलेज-11 में ही 400 मीटर का सबसे अच्छा ट्रैक था। जल्द ही कॉलेज का खेल विभाग यूटी प्रशासन को अपना प्रस्ताव भेजेगा। मिल्खा सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए : डॉ. महेंद्र

जीसी-11 में फिजिकल एजुकेशन विभाग हेड डॉ. महेंद्र सिंह का मानना है कि मिल्खा सिंह न सिर्फ एक बेहतर खिलाड़ी थे, बल्कि वह लाखों युवाओं के रोल मॉडल हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में मिल्खा सिंह की जीवनी को स्कूल और कालेज लेवल पर सिलेबस का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। कॉलेज के खेल विभाग में ही मिल्खा सिंह गैलरी बनाने का भी विचार किया जा रहा है। इससे नए स्टूडेंट्स को उड़न सिख के संघर्ष के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। मिल्खा सिंह की इच्छा थी कि शहर में एक इंटरनेशनल लेवल का एथलेटिक्स ट्रैक तैयार हो। उन्होंने कॉलेज में आकर भाग मिल्खा भाग फिल्म से जुड़ी शूटिग में हिस्सा लिया था। कॉलेज स्पोर्टस पैवेलियन और एथलेटिक्स ट्रैक का नाम मिल्खा सिंह के नाम पर होना कॉलेज के लिए गर्व की बात होगी। इस संबंध में प्रपोजल यूटी प्रसाशन के पास भेजा जा रहा है।

- डॉ. महेंद्र सिंह, हेड फिजिकल एजुकेशन विभाग, जीसी-11 चंडीगढ़

chat bot
आपका साथी