गर्मी से राहत : आठ डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान

मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बुधवार की सुबह का आगाज भी बारिश से हुआ। बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला। दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:54 PM (IST)
गर्मी से राहत : आठ डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान
गर्मी से राहत : आठ डिग्री तक लुढ़का अधिकतम तापमान

जासं, चंडीगढ़ : मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। बुधवार की सुबह का आगाज भी बारिश से हुआ। बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला। दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेन सिंह ने बताया कि बुधवार को शहर में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 15.4 एमएम बारिश हुई। पहली जून से अभी तक शहर में 125.4 एमएम बारिश हो चुकी है। आज भी छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के वैज्ञानिक शिवेन सिंह ने बताया कि वीरवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23सेल्सियस रहेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार के बाद से फिर अगले तीन चार दिन तक अच्छी बारिश होगी। जून माह में अब तक हुई बारिश

16जून -15.4 एमएम

15जून-3.2 एमएम

13जून -20.6 एमएम

12जून -47.2एमएम

11जून-6.1एमएम

6जून-3.2एमएम

5जून-11.5एमएम

1जून-18.2एमएम

कुल बारिश -125.4 एमएम

chat bot
आपका साथी