कैलाश चंद जैन की व्यापार मंडल से सदस्यता खारिज

लंबे समय बाद व्यापार मंडल के जनरल हाउस की बैठक हुई जिसमें अलग-अलग बाजारों से कुल 212 सदस्यों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:46 PM (IST)
कैलाश चंद जैन की व्यापार मंडल से सदस्यता खारिज
कैलाश चंद जैन की व्यापार मंडल से सदस्यता खारिज

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : लंबे समय बाद व्यापार मंडल के जनरल हाउस की बैठक हुई, जिसमें अलग-अलग बाजारों से कुल 212 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कैलाश चंद जैन को व्यापार मंडल से बाहर करने का निर्णय लिया गया। उनकी सदस्यता को खारिज कर दिया गया। मालूम हो कि जैन ने शहर में अपना नया व्यापारी संगठन का गठन कर लिया है, जिसे व्यापार मंडल एंटी एक्टीविटी मान रहा है। मालूम हो कि कैलाश जैन इस समय भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भी तैनात हैं। व्यापार मंडल ने जैन को यह भी कहा था कि वह अपना संगठन को खत्म करके व्यापार मंडल के लिए ही काम करे, लेकिन वह नहीं माने। जनरल हाउस में पदाधिकारियों ने कहा कि जैन व्यापार मंडल से मिलते-जुलते नाम से संगठन चला रहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले जैन को नोटिस भी जारी किया जा चुका है, जिसका जैन जवाब भी दे चुके हैं। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह ने कहा कि कोरोना काल में अपनी मांगों को पूरा कराने में व्यापार मंडल ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को समय-समय पर प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है। बैठक में महासचिव संजीव चड्ढा ने नगर निगम के साथ पार्किंग को लेकर होने वाले एमओयू की प्रतियां भी बांटी। मालूम हो कि शहर की 21 पार्किंग को नगर निगम अलग अलग मार्केट एसोसिएशनों को देने जा रहा है। इसी के तहत मार्केट एसोसिएशन अपने बाजार की पार्किंग का संचालन करेगी। उन्होंने संबंधित मार्केट एसोसिएशनों को तीन से चार दिन में अपनी राय देने के लिए कहा, ताकि आने वाले नगर निगम की सदन की बैठक में उस एमओयू को रखकर उसे पास करवा लिया जाए। मालूम हो कि नगर निगम ने दो तरह के एमओयू तैयार करके व्यापारियों को दिए हैं। बैठक में अनुशासनात्मक कमेटी के चेयरमैन अनिल वोहरा ने कैलाश चंद जैन की सदस्यता खारिज करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि जो जैन का जवाब आया था वह संतोषजनक नहीं था। बैठक में सलाहकार जगदीश कपूर ने बताया कि यह अच्छा होता कि कैलाश चंद जैन व्यापार मंडल के साथ ही काम करते। इससे व्यापारी एकता बढ़ती। कमलजीत पंछी ने कहा कि इस तरह की जो समांतर व्यापारी सगठन चल रहा है वह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

बैठक में कैलाश चंद जैन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किसी भी सदस्य को किसी भी अन्य एसोसिएशन को ज्वाइन करने की स्वतंत्रता है। कभी भी व्यापार मंडल के खिलाफ कुछ नहीं बोला और न ही खिलाफ काम किया है। व्यापार मंडल के सरंक्षक दिवाकर सहूजा ने कहा कि इस तरह की गतिविधि व्यापारियों के लिए ठीक नहीं है। इसका प्रशासन पर गलत प्रभाव पड़ता है। इस दौरान व्यापारी एकता जिंदाबाद के समर्थन में सदस्यों ने नारे भी लगाए।

chat bot
आपका साथी