चंडीगढ़ के MCM डीएवी कॉलेज में कराई गई पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन सेक्टर-36 के पर्सनेलिटी डेवलपमेंट क्लब ने ए ग्लांस ऑफ नेचर डिस्क्राइबिंग योर पर्सनेलिटी विषय पर एक पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:25 PM (IST)
चंडीगढ़ के MCM डीएवी कॉलेज में कराई गई पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता, 200 से अधिक छात्राओं ने लिया भाग
पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता में बनाई गई पेंटिंग।

चंडीगढ़, जेएनएन। मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन सेक्टर-36 के पर्सनेलिटी डेवलपमेंट क्लब ने 'ए ग्लांस ऑफ नेचर डिस्क्राइबिंग योर पर्सनेलिटी' विषय पर एक पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत करना था। प्रतिभागियों ने कैनवास पर अपनी कल्पना और व्यक्तित्व के सौंदर्य को जादुई रूप से अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकाय की 200 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कॉलेज की पलक सोनी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जबकि आस्था मेहरा दूसरा और नव्या छतवानी को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को नकद पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।  

इंसान की अभिव्यक्ति से लेकर प्राकृतिक रूपों को किया गया डिस्पले

प्रतियोगिता में छात्राओं ने इंसान की अभिव्यक्ति को पेश करने के साथ-साथ प्रकृति के विभिन्न रूपों को दिखाने का प्रयास किया। विभिन्न मौसम में पर्यावरण का हाल और विभिन्न मौसम में इंसान और प्राकृतिक जीवों के संबंधों को भी प्रतियोगिता में बेहतर तरीके से पेश किया गया।

छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारना इस आयोजन का मकसदः प्रिंसिपल

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट क्लब के प्रयास की के बारे में बोलते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारने, संवारने और उन्हें प्रेरित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा निखार के साथ-साथ स्टूडेंट्स इससे स्ट्रेस फ्री भी रहते है जो कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। पर्सनेलिटी डेवलपमेंट क्लब को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वह समय-समय पर करवाते रहें ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स इससे जुड़े और प्रतिभा को निखार सके। डा. निशा ने कहा कि वर्तमान समय में घर की डेकोरेशन के लिए हम लाखों रूपये खर्च कर देते है लेकिन यदि हम थोड़ा से प्रयास घर बैठकर ही करें तो बहुत बड़ा पैसा भी हम बचा सकते है और अपनी मर्जी के अनुसार घर को सजा सकते है। 

chat bot
आपका साथी