इमारतों और सार्वजनिक स्थलों का एमसी करेगा सेनिटाइजेशन

निजी इमारत और सार्वजनिक स्थलों को सेनिटाइजेशन करने के लिए टीमों का गठन कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Mar 2020 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 10:34 PM (IST)
इमारतों और सार्वजनिक स्थलों का एमसी करेगा सेनिटाइजेशन
इमारतों और सार्वजनिक स्थलों का एमसी करेगा सेनिटाइजेशन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम ने शहर की सरकारी, निजी इमारत और सार्वजनिक स्थलों को सेनिटाइजेशन करने के लिए टीमों का गठन कर लिया है। इसके साथ ही कमिश्नर केके यादव ने म्यूनिसिपल एक्ट के तहत आपातकालीन पावर का भी प्रयोग करना शुरू कर दिया है। यह पावर कमिश्नर की ओर से आगे एमओएच डॉ. अमृत वडिंग को भी ट्रांसफर कर दी है जिसके तहत इस महामारी को रोकने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठा सकते हैं। इसके लिए जो भी खर्चा होना है, उसके लिए मंजूरी भी लेने की जरूरत नहीं है। खर्चा करने के बाद सिर्फ सदन को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार जहां से भी संदिग्ध मरीज सामने आए हैं, उनके घरों को भी सेनिटाइजेशन किया जाएगा। कमिश्नर केके यादव का कहना है कि अभी ढाई लाख रुपये सोडियम हाईपोक्लोराइड खरीदा गया है जिससे इमारतों को सेनिटाइज किया जाएगा। शहरवासियों की मांग पार्षद बांटें मास्क और सेनिटाइजर

इस समय बाजार में कोरोना वायरस के कारण मास्क जहां महंगे हो गए हैं, वहीं, इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है, ऐसे में शहरवासी मांग कर रहे हैं कि नगर निगम को हर रेजिडेंट्स को निशुल्क मास्क और सेनिटाइजर घर-घर जाकर बांटने चाहिए। पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन का कहना है कि जब पार्षद घर-घर जाकर वोट मांग सकते हैं तो ऐसी आपात स्थिति में लोगों को निशुल्क मास्क भी उपलब्ध करवाने चाहिए। जबकि भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर अरुण सूद ने वीरवार सुबह हाथ धोने की एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोगों को अच्छे से हाथ धोने के लिए जागरूक किया गया है। उनके देखादेखी कई नेताओं ने हाथ धोने का वीडियो शेयर किया है। सेक्टर-40 के रेजिडेंट्स संदीप ग्रोवर ने कहा है कि सभी पार्षदों से उनका अनुरोध है कि वह घर-घर जाकर मास्क सेनिटाइजर फ्री में मास्क और सेनिटाइजर बांटने चाहिए। समाजसेवी सचिन गौतम ने कहा कि सिर्फ पार्षदों को ही नहीं सांसद को भी इस मुहिम में शमिल किया जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी