निजी अस्पताल के लिए 2.74 एकड़ जमीन नीलाम करेगा नगर निगम

कोरोना काल में नगर निगम ने अपना वित्तीय संकट दूर करने के लिए एक बार फिर से मनीमाजरा में खाली पड़ी साइट अस्पताल के लिए ई-ऑक्शन का टेंडर निकाला है। इस महामारी में अस्पताल की मांग भी बढ़ गई है। इस साइट का रिजर्व प्राइस 81.07 करोड़ रुपये तय किया है। इसके लिए नगर निगम ने ई नीलामी का नोटिस निकाला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Jun 2021 06:11 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jun 2021 06:11 AM (IST)
निजी अस्पताल के लिए 2.74 एकड़ जमीन नीलाम करेगा नगर निगम
निजी अस्पताल के लिए 2.74 एकड़ जमीन नीलाम करेगा नगर निगम

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

कोरोना काल में नगर निगम ने अपना वित्तीय संकट दूर करने के लिए एक बार फिर से मनीमाजरा में खाली पड़ी साइट अस्पताल के लिए ई-ऑक्शन का टेंडर निकाला है। इस महामारी में अस्पताल की मांग भी बढ़ गई है। इस साइट का रिजर्व प्राइस 81.07 करोड़ रुपये तय किया है। इसके लिए नगर निगम ने ई नीलामी का नोटिस निकाला है। इस साइट के नीलाम होने के बाद यहां पर चंडीगढ़ का सबसे बड़ा निजी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल बनेगा। इससे पहले साल 2019 में नगर निगम ने प्रयास किया था, लेकिन नीलामी के लिए कोई भी बिड नहीं आई थी। नगर निगम ने मनीमाजरा के पॉकेट नंबर-1 में 2.74 एकड़ जमीन अस्पताल के लिए रिजर्व रखी है। यहां पर 300 बेड से ज्यादा का अस्पताल बनेगा। नगर निगम को इस साइट को बेचकर एक अरब से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है।

अभी तक शहर में इतना बड़ा निजी अस्पताल कहीं पर भी नहीं है। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए मोहाली और पंचकूला जाते हैं। शहर में काई बड़ा अस्पताल न होने के कारण ही शहर के रिहायशी इलाकों में चल रहे नर्सिंग होम मिनी अस्पताल में बदलने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम के अनुसार साइट लेने के लिए इच्छुक लोग 29 जून से 17 जुलाई तक अपने दस्तावेज के साथ आवेदन कर सकते हैं। 20 से 22 जुलाई के बीच नगर निगम की ओर से दस्तावेज चेक करके उन्हें बिड देने की मंजूरी देगा। 23 जुलाई से साइट के लिए बिड शुरू होगी। नीलामी कामयाब हो इसके लिए नगर निगम ने इस बार की टेंडर शर्तो में कुछ बदलाव भी किए हैं। अस्पताल की साइट 99 साल की लीज पर दी जाएगी। जबकि कंपनियां फ्री होल्ड की मांग करती है। नगर निगम की मनीमाजरा में और भी कामर्शियल साइट है। अस्पताल की साइट बेचने के बाद बाकी साइटों को भी बेचने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस समय सेक्टर-17 में ओवरब्रिज के नीचे बने 40 बूथ भी निर्माण के बाद से ही खाली पड़े हैं। इन दुकानों को मार्केट रेट पर कोई भी लेने के तैयार नहीं है। इस समय निगम की वित्तीय हालत भी खस्ता है। ऐसे में इस साइट को बेचने से नगर निगम का खजाना भी भर जाएगा। नगर निगम को उम्मीद है कि चंडीगढ़ में अस्पताल बनाने के लिए मेदांता, मैक्स और फोर्टिस जैसी बड़ी कंपनियां भी जमीन के लिए बोली देंगी।

मालूम हो कि सीएचबी के पास आइटी पार्क स्थित अपनी जमीन पर 8.23 एकड़ की अस्पताल साइट अलग से है। इसका रिजर्व प्राइस 308 करोड़ रुपये रखा गया है। चार साल साल पहले सीएचबी ने इस साइट की नीलामी की कोशिश भी की थी, लेकिन कोई बिड न आने के कारण नीलामी फेल रही।

chat bot
आपका साथी