Chandigarh Today 1st August : मास्टर एथलीट मान कौर की शव यात्रा सुबह 11 बजे, जानिए और क्या है शहर में आज

मास्टर एथलीट मान कौर की शव यात्रा सुबह 11 बजे होगी। अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट मान कौर का अंतिम संस्कार आज सेक्टर -25 स्थित श्मशान घाट में सुबह साढे़ 11 बजे होगा। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:58 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:58 AM (IST)
Chandigarh Today 1st August : मास्टर एथलीट मान कौर की शव यात्रा सुबह 11 बजे, जानिए और क्या है शहर में आज
चंडीगढ़ में मास्टर एथलीट मान कौर की शव यात्रा आज 11.30 बजे निकाली जाएगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 1 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

योग शिविर

ट्राईसिटी में आज मनीमाजरा स्थित शिवालिक गार्डन में योग शिविर का आयोजन सुबह पांच बजे होगा। इस शिविर में लोगों के लिए निशुल्क योगा करवाई जाएगा। कोरोना काल से ही शिवालिक गार्डन में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए योग शिविर का आयोजन हो रहा है। वहीं पंचकूला सेक्टर-15 स्थित ग्रीन बेल्ट में योग शिविर का आयोजन सुबह पांच बजे होगा। पतंजलि योग पीठ की ओर से लोगों के लिए निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस योग शिविर में रोजाना करीब 50 लोग कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए योग करते है।

हरतालिका तीज

सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में हरतालिका तीज का आयोजन शाम चार बजे होगा। भाजपा उत्तराखंड महिला प्रकोष्ठ की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस दौरान महिलाओं की ओर से पर्व से जुडे गाने गाए जाएंगे।

प्रेस वार्ता

आज चंडीगढ़ के प्रमुख दलित नेता प्रेस क्लब सेक्टर 27 चंडीगढ़ में सुबह 11:30 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे यह प्रेस वार्ता पीजीआइ चंडीगढ़ में कार्यरत तीन सफाई कर्मचारियों को चंडीगढ़ पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने के विरोध में रखी गई है।

मान कौर की शव यात्रा

मास्टर एथलीट मान कौर की शव यात्रा सुबह 11 बजे होगी। अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट मान कौर का अंतिम संस्कार आज सेक्टर -25 स्थित श्मशान घाट में सुबह साढे़ 11 बजे होगा। उन्हें अंतिम  विदाई देने के लिए कई बड़ी  हस्तियां शिरकत करेंगी। बता दें शनिवार को डेढ़ बजे  मान का निधन हो गया था। मान कौर गॉल ब्लैडर कैंसर से जूझ रही थी।

शहीदी दिवस कार्यक्रम

सेक्टर-44 स्थित शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आओ मिलकर करें उनका सम्मान-जिन्होंने जीवन किया सेवा के नाम अभियान के तहत समाजसेवी संस्था उधम एनजीओ एक सोच द्वारा निष्काम समाजसेवा में कार्यरत माननीय व ख्यात डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, पुलिसकर्मियों तथा समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। उधम एनजीओ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजीव कंबोज तथा कानूनी सलाहकार ऋषभ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री देवेंद्र सिंह, समाजसेवी बॉबी कंबोज, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल अंकुर मित्तल व समाजसेवी चंद्र शर्मा एवं पंजाब के मुख्यमंत्री की पूर्व सलहकार सुखविंदर कौर बराड़ मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। शहीद उधम सिंह मेमोरियल भवन सेक्टर 44 के चेयरमैन जनरल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी