मास्क ला रहे खजाने के लिए खुशी, लगभग 70 हजार चालान, डेढ़ करोड़ वसूली

पंजाब में मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्‍क पहने घर से बाहर निकलने पर चालान काटे जा रहे हैं और जुर्माना किया जा रहा है। अब तक 70 हजार चालान काटे जा चुके हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 11:47 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 11:47 AM (IST)
मास्क ला रहे खजाने के लिए खुशी, लगभग 70 हजार चालान, डेढ़ करोड़ वसूली
मास्क ला रहे खजाने के लिए खुशी, लगभग 70 हजार चालान, डेढ़ करोड़ वसूली

चंडीगढ़ [कमल जोशी]। कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की अनिवार्यता से लोगों को बेशक थोड़ी परेशानी होती हो, लेकिन सरकार के खजाने को मास्क न पहनने पर किए गए चालान से अच्छा खासा राजस्व इकट्ठा हो गया है। राज्‍य में अब तक मास्‍क नहीं पहनने पर 60 हजार चालान काटे जा चुके हैं और इनसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।

राज्य में 21 मई से मास्क न पहनने पर जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया था। 29 मई को राज्य सरकार ने इसके जुर्माने की रकम को बढ़ा कर 500 रुपये कर दिया। उसके बाद मास्क के चालान को लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें काफी मुस्तैद हो गई हैैं।

21 मई से 31 मई तक राज्य में मास्क ना पहनने पर 69 हजार 150 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं। कुल करीब डेढ़ करोड़ जुर्माने के रूप में वसूले गए हैैं। बठिंडा पुलिस जिला सबसे ऊपर है, जहां पहले 11 दिन में 5110 चालान काटे गए। दूसरे नंबर पर लुधियाना शहर है, जहां 5037 चालान काटे गए। लुधियाना ग्रामीण में 1083 चालान कटे। जालंधर ग्रामीण में 4780 और शहरी में 2384 चालान के साथ कुल 7164 चालान काटे गए हैं।

पुलिस जिला         चालान

मोगा                   4283

मानसा                3942

कपूरथला             3565

फतेहगढ़ साहिब    3109

होशियारपुर          3103

फाजिल्का            2899

बटाला                2886

तरनतारन           2825

एसबीएस नगर     2605

मुक्तसर साहिब      2421

अमृतसर सिटी      2423

अमृतसर ग्रामीण   1489

फिरोजपुर             2404

संगरूर                 2384

पटियाला              2262

गुरदासपुर            1562

एसएएस नगर       1452

बरनाला               1544

खन्ना                 1195

रूपनगर               988

पठानकोट            792

फरीदकोट            623

लोगों में रोष भी

बठिंडा में पिछले दिनों लोगों के ट्रैफिक चालान काटे जाने को लेकर लोगों में काफी रोष देखा गया था। बठिंडा से ऐसी शिकायतें मिली थी कि बठिंडा पुलिस ने पूरे दस्तावेज देखे बिना ही लोगों के वाहन जब्त कर लिए।

कर्फ्यू के उल्लंघन पर 70 दिनों में इससे कम चालान

मास्‍क न पहनने पर 11 दिन में लगभग 70 हजार लोगों के चालान काटे जा चुके हैंं  तो राज्य में 70 दिन से लगे कर्फ्यू और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर सिर्फ 10800 चालान काटे गए हैं। इसमें यह भी हैरानीजनक है कि कर्फ्यू के उल्लंघन के मामलों में तरनतारन जैसा सीमावर्ती क्षेत्र पहले स्थान पर रहा है और सिर्फ यही जिला ऐसा है जहां कफ्र्यू उल्लंघन के लिए एक हजार से अधिक (1246) मामले दर्ज किए गए।

यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के गुस्‍से पर सियासी बवाल, अफसर को चप्पल-थप्पडों से जमकर पीटा


यह भी पढ़ें: सिद्धू के लिए नया 'घर' ढूंढ़ रहे प्रशांत किशाेर पर कांग्रेस में घमासान, कैप्टन से हाईकमान नाखुश

यह भी पढ़ें: दो महीने में छह हजार का चिकन चट कर गया सरकारी मेहमान बना पिटबुल


यह भी पढ़ें: मास्‍क जरूर पहनें, लेकिन जानें किन बातों का रखना है ध्‍यान, अन्‍यथा हो सकता है हाइपरकेपनिया


यह भी पढ़ें: डॉलर की चकाचौंध भूल गए थे अपना वतन, अब गांव की मिट्टी में रमे पंजाब के युवा

यह भी पढ़ें: खुद को मृत साबित कर US जाकर बस गया, कोरोना के डर से 28 साल बाद पंजाब लौटा तो खुली पोल

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी