चंडीगढ़ में ओलिंपिक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मैराथन, सैंकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़

चंडीगढ़ में सैंकड़ों बच्चों ने कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारों के साथ दौड़ शुरू की। मलोया यूथ क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार व अन्य की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को मैनेज किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:45 AM (IST)
चंडीगढ़ में ओलिंपिक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मैराथन, सैंकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाई दौड़
चंडीगढ़ में ओलिंपिक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए बच्चों ने मैराथन का आयोजन किया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। टोक्यो ओलिंपिक में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मलोया में सुबह बाल मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े। मलोया में राधा स्वामी सत्संग के पास से शुरू हुए बाल मैराथन को समाज सेवी व वकील सतेंदर सिंह व भाजपा के नेता हरिशंकर मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का खास ध्यान रखा गया। सैंकड़ों बच्चों ने कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए, हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय के नारों के साथ दौड़ शुरू की। इस दौरान मलोया यूथ क्लब (स्मॉल लैट्स) के अध्यक्ष अमित कुमार व अन्य की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को मैनेज किया गया और नारे लगाकर मौजूद लोगों को जोश से भरा। बच्चों ने अपनी दौड़ पूरी कर मलोया के ही बड़े पार्क में पहुंचे, यहां पर बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाया गया और फिर रिफ्रेशमेंट दी गई। इसके अलावा बाल मैराथॉन में शामिल सभी बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया।

इस मौके पर सतेंदर सिंह ने कहा कि जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया गया था। उन्होंने युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने ने कहा कि अब पुराना समय चला गया है, ये नया भारत है। अब यहां पर अच्छे खिलाडियों का सम्मान होता है। उन्हें खेलों में भाग लेने के पूरे अवसर मिलते हैं। युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग ले तो उनके लिए सरकारी नौकरी व सेना में भर्ती होने के रास्ते खुल जाते हैं। कार्यक्रम के संयोजक  भोला राम ने कहा कि क्लब की ओर से अब हर माह युवा व नन्हे खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए मैराथन व रन फॉर फन का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी