मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट की शेयर, पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह से भी मांगी सूची

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर 250 स्कूलों की लिस्ट शेयर कर पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को भी ऐसी ही लिस्ट देने को कहा है। दरअसल स्कूली शिक्षा को लेकर दोनों नेताओं की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई थी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:48 AM (IST)
मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट की शेयर, पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह से भी मांगी सूची
मनीष सिसोदिया व परगट सिंह की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग देख रहे मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट शेयर की है। ट्विटर पर मनीष सिसोदिया ने परगट सिंह को टैग करते हुए लिखा, दिल्ली सरकार ने पिछले 5 सालों में सभी स्कूलों में वो सुविधाएं दी हैं जो एक टीचर को दिल से पढ़ाने और एक बच्चे को स्वाभिमान के साथ स्कूल आने के लिए मिलनी चाहिए। आपने बात 250 स्कूलों की की है, इसलिए यह लिस्ट जारी करता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप भी आज रात तक 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर देंगे।

.@PargatSOfficial जी: दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में सभी स्कूलों में वो सुविधाएँ दी हैं जो एक टीचर को दिल से पढ़ाने और एक बच्चे को स्वाभिमान के साथ स्कूल आने-पढ़ने के लिए मिलनी चाहिए। परंतु आपने बात 250 स्कूलों की है इसलिए मैं सिर्फ 250 स्कूलों की लिस्ट जारी कर रहा हूँ

(1/n) pic.twitter.com/qjmIH9Spp7

— Manish Sisodia (@msisodia) November 28, 2021

बता दें, अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में स्कूली शिक्षा व शिक्षकों को लेकर किए गए 8 वादों के बाद परगट सिंह और मनीष सिसोदिया में ट्वीट वार शुरू हो गया था। दोनों ही राज्यों के शिक्षा मंत्री ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। परगट सिंह ने 250 स्कूलों की लिस्ट जारी करने के लिए कहा था, ताकि दोनों शिक्षा मंत्री इन स्कूलों का दौरा कर सकें। हालांकि रविवार को मनीष सिसोदिया द्वारा किए गए ट्वीट पर अभी तक परगट सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया था। अलबत्ता उन्होंने जालंधर के जमशेर स्थित एक स्मार्ट स्कूल का वीडियो जरूर शेयर किया हुआ था।

18 वर्ष से ऊपर की युवतियों व महिलाओं को 1000 देने की घोषणा से अकाली-कांग्रेस-भाजपा परेशान: केजरीवाल

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि 18 साल से ऊपर की सभी लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के नेताओं को परेशानी हो रही है। एक संदेश में आप प्रमुख ने कहा कि हमारी घोषणा से पंजाब की सभी मां-बहन खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास लोग लगातार फोन कर रहे हैं और प्रसन्नतापूर्वक इसकी तारीफ कर रहे हैं, लेकिन महिला सशक्तिकरण की दुनिया की सबसे बड़ी इस योजना से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा की नींद हराम हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा के बाद मुझे अकाली,कांग्रेस और भाजपा के नेता लगातार गालियां दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी