आम फलों का राजा ही नहीं बल्कि बढ़ाता है रोग प्रतिरोध क्षमता

आम फलों का राजा यूं ही नहीं कहलाता।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:15 AM (IST)
आम फलों का राजा ही नहीं बल्कि बढ़ाता है रोग प्रतिरोध क्षमता
आम फलों का राजा ही नहीं बल्कि बढ़ाता है रोग प्रतिरोध क्षमता

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आम फलों का राजा यूं ही नहीं कहलाता। आम के सेवन से व्यक्ति की न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि शरीर में बनने वाले नुकसान दायक तरल पदार्थ को भी साफ करता है। यह कहना है पीजीआइ की सीनियर डाइटिशियन डॉ. नैंसी साहनी का। उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों को खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी खान-पीन की आदतों में बदलाव लाना चाहिए। लोगों को सीजनल सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। जंक फूड की जगह लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।

तीनों आहार समय पर लें, जंक फूड से बचें

डॉ. नैंसी ने बताया कई लोग भागदौड़ की जिदगी में दिन में एक या दो टाइम का खाना छोड़ देते हैं। इसकी जगह ये लोग जंक फूड, चाय, बिस्किट और अधिक मात्रा में कारबोहाइड्रेट से बने खाद्य पदार्थ का सेवन कर लेते हैं। ऐसे में ये रूटीन उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर देता है। नैंसी ने बताया कि लोगों को सुबह नाश्ते में हरी सब्जियों, दाल के साथ रोटी और कोई फल जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा दोपहर में दाल, सब्जी, चावल औ रोटी के साथ सलाद का जरूर सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर को उर्जा मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

इन चीजों का जरूर करें सेवन

डॉ. नैंसी ने बताया कि आज लोग सिर्फ कनक और चावल का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अगर बाजरे और मक्के की रोटी का प्रयोग किया जाए या फिर इन सब आनाज को एक साथ पीस कर रोटी बनाकर सेवन किया जाए। इससे शरीर को आयरन और अन्य विटामिन हासिल होंगे। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा लोगों को केला, नींबू पानी, तरबुज, नारियल पानी, ठंडई और शिकंजवी का अपना डाइट में जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी