जुनून व हौसले के दम पर मान कौर बनीं फिटनेस का प्रतीक

मास्टर एथलीट मान कौर तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने 102 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 100 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल उन्होंने ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर स्काई वॉक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था उस समय उनकी उम्र 102 साल की थी। यह स्काई टॉवर शहर से 192 मीटर की ऊंचाई पर था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:28 PM (IST)
जुनून व हौसले के दम पर मान कौर बनीं फिटनेस का प्रतीक
जुनून व हौसले के दम पर मान कौर बनीं फिटनेस का प्रतीक

जासं, चंड़ीगढ़ : मास्टर एथलीट मान कौर तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने 102 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 100 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसी साल उन्होंने ऑकलैंड में स्काई टॉवर पर 'स्काई वॉक' कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था, उस समय उनकी उम्र 102 साल की थी। यह स्काई टॉवर शहर से 192 मीटर की ऊंचाई पर था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने में उनके बेटे गुरदेव सिंह ने उनका साथ दिया था। मान कौर ने अपने बेटे का हाथ पकड़कर यह 'स्काई वॉक' की थी। इस वजह से गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज हुआ था। अपने इसी हौसले और जुनून की वजह से वह फिटनेस का प्रतीक बन गई थी। मोदी की फिट इंडिया मुवमेंट के 26 उद्घाटन समारोह में पहुंचकर मान कौर ने लोगों को फिटनेस का पाठ पढ़ाया। मान कौर की उपलब्धियां

- 2019 में पोलैंड में संपन्न हुई व‌र्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स (डब्ल्यूएमए) प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल।

- 2018 में स्पेन में आयोजित हुए मास्टर्स मुकाबलों में जेवलिन थ्रो व 200 मीटर दौड़ में दो गोल्ड।

- वर्ष 2017 में भारत में हुई व‌र्ल्ड मास्टर गेम्स में 100 मीटर रेस व जेवलिन थ्रो में रिकॉर्ड तोड़ा।

- वर्ष 2016 में 100 वर्ष उम्र वर्ग के अमेरिका मास्टर गेम्स में 4 गोल्ड मेडल

- साल 2013 में हंट्समैन व‌र्ल्ड सीनियर गेम्स में पांच गोल्ड मेडल हासिल करके जेवलिन थ्रो व शॉटपुट का रिकॉर्ड तोड़ा।

- कनाडा मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच गोल्ड जीते।

- ताइवान में 2012 में हुई एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल।

- 2011 में अमेरिका में व‌र्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 व 200 मीटर दौड़ मुकाबले में दो गोल्ड।

- इस उपलब्धि पर उन्हें एथलीट ऑफ द ईयर का खिताब हासिल हुआ। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने का था कार्यक्रम

अलग -अलग खेलों और आयुवर्ग की कैटेगरी में खेलते हुए मान कौर ने आठ व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाए थे। उनका नाम विश्व की 10 प्रसिद्ध सिख प्रभावशाली महिलाओं में भी दर्ज हो चुका था। वह दुनिया के 25 देशों में आयोजित होने वाली मास्टर गेम्स में हिस्सा ले चुकी थी और उन्होंने 35 मेडल जीते थे। उनके बेटे गुरदेव सिंह ने बताया कि अगर उनका स्वास्थ्य ठीक रहता तो वो टोक्यो ओलंपिक में भी एथलीट्स की हौसलाअफजाई के लिए जाती। उन्होंने बताया कि मान कौर के आने की खबर जापान के अखबारों व टीवी में काफी दिन पहले चल चुकी थी, लेकिन दुखद वो जापान जाने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गई।

chat bot
आपका साथी