चंडीगढ़ में जंगल में मिले शव का मामला, पोस्टमार्टम में खुलासा, शराब पीने के बाद हथियार से हमला कर सुनील का किया मर्डर

मृतक की पहचान मलोया के रहने वाले सुनील के तौर पर हुई थी। सुनील पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:15 AM (IST)
चंडीगढ़ में जंगल में मिले शव का मामला, पोस्टमार्टम में खुलासा, शराब पीने के बाद हथियार से हमला कर सुनील का किया मर्डर
पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मलोया पुलिस थाना से 200 मीटर की दूरी पर सोमवार शाम जंगल में पेड़ पर लटकता व्यक्ति का शव मिला था। शव पर कपड़े नहीं थे और मृतक के मुंह से खून भी निकल रहा था, जिस पर पुलिस ने हत्या का शक जताया था। अब पुलिस का शक बिल्कुल सही निकला है। क्योंकि मामला मर्डर से जुड़ा है। मृतक की पहचान मलोया के रहने वाले सुनील के तौर पर हुई थी। सुनील पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया था। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट हुई है। इसी बीच उसके साथियों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। अब मलोया थाना पुलिस आरोपितों की तलाश में छापामारी करने में लगी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपितों की पहचान करने के करीब है।

मृतक सुनील परिवार के साथ मलोया में रहता था, उसके 2 बच्चे हैं। मृतक लंबे समय से कोई काम नहीं कर रहा। वह मौजूदा समय में बेरोजगार था। पुलिस के अनुसार मृतक का शव मलोया थाना से कुछ ही दूर पर राणा फार्म हाउस के सटे जंगल में मिला था। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दिया।। मौके की पूरी फोटोग्राफी भी कराई थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीयू कैंपस में महिला ने लगाया फंदा

इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित सरकारी मकान में परिवार के साथ रहने वाली एक महिला ने सोमवार को कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 48 वर्षीय श्यामा के तौर पर हुई। महिला मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। जानकारी के अनुसार महिला के पति पीयू रिकार्ड ब्रांच में कर्मचारी है। पुलिस ने बताया कि महिला काफी समय से मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। उसका निजी अस्पताल के बाद पीजीआइ से भी इलाज चल रहा था। दोपहर के समय महिला घर में अकेली थी। एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि कैंपस के अंदर एक महिला ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी