चंडीगढ़ के दानी सज्जन ने पीजीआइ में गरीब मरीजों के इलाज के लिए दिए एक लाख रुपये, दूसरों से की यह भावुक अपील

पीजीआइ चंडीगढ़ को एक लाख रुपये की राशि दान करने वाले सतपाल शर्मा ने कहा कि भगवान ने हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए कुछ कर्तव्य सौंपे हैं। यदि हम सब उसके उपहारों को दूसरों के साथ बांटे तो कभी कमी नहीं होगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:05 PM (IST)
चंडीगढ़ के दानी सज्जन ने पीजीआइ में गरीब मरीजों के इलाज के लिए दिए एक लाख रुपये, दूसरों से की यह भावुक अपील
दान करने वाले इच्छुक लोग ऑनलाइन भी डोनेशन दे सकते हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पीजीआइ चंडीगढ़ में शहर के एक व्यक्ति ने आर्थिक सहायता के तौर पर दान दिया है। यह दान उन्होंने गरीब मरीजों के लिए के लिए दिया है। सेक्टर-15ए निवासी 84 साल के सतपाल शर्मा ने पीजीआइ को गरीब मरीजों के इलाज के लिए एक लाख रुपये की राशि दान दी है। उन्होंने यह राशि पूअर पेशेंट वेलफेयर फंड में दी है।

सतपाल शर्मा ने कहा गरीब मरीजों के लिए योग्य को दान करने के आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद को बेहतर इलाज मुहैया करा नया जीवन दिया जा सकता है। गरीबों के इलाज के लिए कोई भी व्यक्ति दान कर सकता है। इसके लिए पीजीआइ निदेशक के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट और चेक के जरिये फंड में आर्थिक मदद दे सकता है। फंड में दान की आर्थिक मदद पर इनकम टैक्स की के तहत विशेष छूट मिलती है। इसके अलावा लोग ऑनलाइन भी डोनेशन दे सकते हैं। पीजीआइ की वेबसाइट pgimer.edu.in. पर जाकर भी राशि ट्रांसफर कर सकते हैं।

पीजीआइ प्रो. एके गुप्ता ने कहा यह नेक काम कर सतपाल शर्मा ने दूसरों के लिए भी मिसाल पेश की है। गरीब मरीजों की मदद करना मानव जाति की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि वे लोगों से आग्रह करेंगे कि वे अपने विशेष दिन जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह या कोई अन्य विशेष दिन आदि को गरीब मरीजों के लिए योगदान देकर मनाएं। अपने खास दिन पर किसी की मदद करने से बढ़कर कुछ और प्यारा नहीं हो सकता।

सतपाल शर्मा ने कहा कि गरीब मरीजों की मदद करने के लिए पीजीआइ की पहल के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद बहुत दिनों से दान करने के बारे में सोच रहा था। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए कुछ कर्तव्य सौंपे हैं। यदि हम सब उसके उपहारों को दूसरों के साथ बांटे तो कभी कमी नहीं होगी। इससे हमें शांति मिलेगी जिसे कोई भी भौतिक संपत्ति सुनिश्चित नहीं कर सकती है।

chat bot
आपका साथी