खुद पर लगे चोरी के आरोप से आहत चंडीगढ़ में व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या, पड़ोसी ने लगाया था आरोप

मृतक वीर सिंह हल्लोमाजरा में कई साल से किराये पर रह रहा था। दो दिन पहले ही पड़ोसी का ई-रिक्शा चोरी हो गया था। पड़ोसी ने बीट पुलिस को शिकायत देकर वीर सिंह पर चोरी करने की आशंका जताई थी। इस बात से आहत वीर सिंह ने आत्महत्या कर ली।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 10:54 AM (IST)
खुद पर लगे चोरी के आरोप से आहत चंडीगढ़ में व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या, पड़ोसी ने लगाया था आरोप
मृतक वीर सिंह शहर में ऑटो चलाता था।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चोरी का झूठा आरोप किसी की जान तक ले सकता है। चंडीगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हल्लोमाजरा में रहने वाले एक व्यक्ति पर ई-रिक्शा चोरी करने का आरोप लगा। इस आरोप को वह सहन नहीं कर पाया और उसने दूसरे दिन आत्महत्या कर ली। मृतक 38 वर्षीय वीर सिंह के सुसाइड की असल वजह पता लगने के लिए पुलिस जांच कर रही है। वहीं, सूत्रों ने बताया कि वीर सिंह पर उसके पड़ोसी ने चोरी का झूठा आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए भी बुलाया था। ऐसे में वीर सिंह ने अपने ऊपर लगे चोरी के आरोप से आहत होने पर सुसाइड किया है। 

दरअसर वीर सिंह पर उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने ई-रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर वीर सिंह से बीट पुलिस ने बुलाकर पूछताछ भी की थी। वीर सिंह के सुसाइड के बाद पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में पूछताछ करने के बाद उसे तुरंत ही छोड़ दिया गया था।

जानकारी के अनुसार वीर सिंह हल्लोमाजरा में कई साल से किराये पर रह रहा था। दो दिन पहले ही पड़ोसी का ई-रिक्शा चोरी हो गया था। पड़ोसी ने बीट पुलिस को शिकायत देकर वीर सिंह पर चोरी करने की आशंका जताई थी। इसके बाद हल्लोमाजरा बीट पुलिस ने उसे बुलाकर मामले में पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने वीर सिंह के सुसाइड करने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में सामने आया कि वीर ऑटो चलाता था। वह हल्लोमाजरा में अकेला रहता था।

पुलिस बोली- आहत होने के एंगिल पर जांच जारी

वहीं, इस मामले में संबंधित सेक्टर-31 थाना पुलिस से बातचीत कर सवाल पूछा गया। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पड़ोसी का ई-रिक्शा चोरी हुआ था। पड़ोसी ने पुलिस को दी शिकायत में वीर सिंह पर चोरी की आशंका जताई थी। शिकायत के आधार पर बीट पुलिसकर्मियों ने उसे बुलाकर पूछताछ भी की थी। अब उसी बात से आहत होकर या डर कर वीर सिंह ने सुसाइड कर लिया, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में इस एंगिल पर भी पड़ताल जारी है।

chat bot
आपका साथी