चंडीगढ़ में बदला लेने की मंशा से चाकू लेकर घूम रहा शख्स गिरफ्तार, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

चंडीगढ़ में सेक्टर-25 एरिया से वारदात को अंजाम देने की मंशा से कमानीदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:50 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:50 AM (IST)
चंडीगढ़ में बदला लेने की मंशा से चाकू लेकर घूम रहा शख्स गिरफ्तार, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज
चंडीगढ़ में चाकू लेकर घूम रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ से कॉलोनी और स्लम एरिया में मामूली विवाद पर लोग चाकू से जानलेवा हमला करने से बाज नहीं आते है। कई बार मामूली विवाद में नौजवानों की जान भी जा चुकी है। इसी तरह चंडीगढ़ पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला करने के लिए कमानीदार चाकू लेकर खुलेआम घूम रहा था। सेक्टर-25 एरिया से वारदात को अंजाम देने की मंशा से कमानीदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान स्थानीय निवासी तारकेश सिह उर्फ काका के रूप में हुई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। सेक्टर-11 थाना के एसएचओ रंजोत सिह के निर्देशानुसार चौकी इंचार्ज के सुपरविजन में पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। जब पुलिस टीम सेक्टर 25 के मोरी गेट के समीप पहुंची कि सामने से आने वाला युवक वापस जाने लगा। पुलिस को युवक पर संदेह होने के बाद इशार कर रोक लिया। तलाशी के दौरान चाकू बरामद होने पर तारकेश सिह उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया।

कमानीदार चाकू से पत्नी पर किया था जानलेवा हमला

इससे पहले दड़वा में बहन के साथ रहने वाली पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की कोशिश वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित के पास से कमानीदार चाकू भी बरामद कर लिया था। पुलिस ने आरोपित इंदिरा कालोनी निवासी तालिब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में आरोपित की पत्नी फरहीन ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। दड़वा निवासी फरहीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी इंदिरा कालोनी निवासी तालिब से हुई थी। शादी के बाद तालिब उसके साथ छोटी-छोटी बात पर रोजाना मारपीट करने लगा। पति की आदतों से तंग आकर वह दड़वा में रहने वाली अपनी बहन के साथ रहने लगी।

chat bot
आपका साथी