चंडीगढ़ में BSNL केबल चोरी मामले में मुख्य आरोपित बिहार से गिरफ्तार, किए कई अहम खुलासे

शहर के पॉश एरिया में केबल चोरी की मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित बिहार निवासी साकिब गांव तरण जिला अरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित साकिब ने अपने साथियों के साथ केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 10:41 AM (IST)
चंडीगढ़ में BSNL केबल चोरी मामले में मुख्य आरोपित बिहार से गिरफ्तार, किए कई अहम खुलासे
चंडीगढ़ में BSNL केबल चोरी मामले में मुख्य आरोपित बिहार से गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के VVIP सेक्टर-4 में बीएसएनएल (BSNL) की 16 क्विंटल केबल चोरी मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। शहर के पॉश एरिया में केबल चोरी की मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित  बिहार निवासी साकिब गांव तरण जिला अरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित साकिब ने अपने साथियों के साथ केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

बीएसएनएल के पी-1 सब डिविजन इंजीनियर सेक्टर-4 दविंदर कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के बाद जांच के लिए टीम बनाई गई। बता दें कि चंडीगढ़ पुलि ने गैंग के पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और उनसे लाखों की चुराई गई तार भी बरामद कर ली थी। वहीं, चार आरोपितों को दिल्ली से भी गिरफ्तार किया गया था।

पहले गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान मामले के मुख्य आरोपित साकिब का नाम का खुलासा किया था। इस पर पुलिस उसे पिछले कई दिन से तलाश कर रही थी। लेकिन आरोपित घटना के तुरंत बाद अकेला ही बिहार अपने घर भाग गया था और अब पुलिस ने आरोपित को वहां से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित साकिब के खिलाफ दिल्ली, राजपुरा, कानपुर और पंजाब के लुधियाना में भी चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को जिला अदालत में पेश का चार दिन का रिमांड हासिल किया है। 

जेसीबी की मदद के खोदी जमीन और चोरी कर ले गए केबल

केबल चोरी की वारदात के दूसरे दिन सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एक क्रेन बरामद कर ली थी। पुलिस के अनुसार इस क्रेन की मदद से आरोपितों ने केबल बाहर खींचकर निकाला था। हालांकि क्रेन मालिक ने बताया कि आरोपितों ने खुद को बीएसएनएल का अधिकारी बताकर क्रेन और जेसीबी किराये पर ली थी। इससे ज्यादा उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दिन में करते थे रैकी, रात को करते थे वारदात

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपित घटना को अंजाम देने से पहले दिन में रैकी करते थे और रात को घटना को अंजाम दिया। इसलिए रात के समय आरोपी क्रेन और जेसीबी मशीन से खुदाई करते और उसके बाद जमीन के नीचे दबी तार जिसमें तांबा बहुत अधिक मात्रा में होता है उसे निकाल लेते थे।

chat bot
आपका साथी