दिग्गजों ने मान कौर को दी श्रद्धांजलि

मास्टर एथलीट मान कौर के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शोक प्रकट किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन कैप्टन अमरिदर सिंह ने ट्वीट कर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा है..मान कौर के जज्बे को सराहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:39 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:39 PM (IST)
दिग्गजों ने मान कौर को दी श्रद्धांजलि
दिग्गजों ने मान कौर को दी श्रद्धांजलि

जासं, चंडीगढ़ : मास्टर एथलीट मान कौर के निधन पर कई बड़ी हस्तियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से शोक प्रकट किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन कैप्टन अमरिदर सिंह ने ट्वीट कर उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा है..मान कौर के जज्बे को सराहा। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। मास्टर एथलीट मान कौर के निधन की सूचना पाकर बेहद दुख हुआ। उनका अविश्वसनीय जज्बा हमेशा युवा पीढ़ी को प्ररेणा देता रहेगा। ईश्वर उनके परिवार और प्रशंसकों को इस सदमे से बाहर निकलने की शक्ति प्रदान करे।

- कैप्टन अमरिदर सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब। खेल जगत के लिए यह दु:खद खबर है। सुप्रसिद्ध धाविका 105 वर्षीय मान कौर का डेराबस्सी में निधन हो गया है। उनका स्वर्णिम योगदान सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

- मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा। विश्व में भारत को ख्याति दिलाने वाली 105 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट मान कौर के निधन के समाचार से मन व्यथित है। विश्व भर के खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणास्त्रोत थीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

- डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री। मान कौर के निधन के समाचार से मन दुखी है। विश्व भर के खिलाड़ियों के लिए वो प्रेरणास्त्रोत थीं। ईश्वर से प्रार्थना है, उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

- राज्यवर्धन राठौड़, सांसद। देश की सबसे अधिक आयु की धाविका सरदारनी मान कौर के निधन से व्यथित हूं। 93 वर्ष की उम्र में उन्होंने दौड़ने की शुरुआत कर अनेक रिकॉर्ड बनाए। उनका जीवन युवाओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! ..ॐ शांति!

- सुरेश प्रभु, पूर्व रेल मंत्री। मान कौर के निधन का समाचार बेहद दुखद है। खेल जगत ने युवा पीढ़ी के एक आदर्श को खो दिया है। आपकी यादें सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

- संदीप सिंह, खेल मंत्री, हरियाणा।

chat bot
आपका साथी