Live Chandigarh Coronavirus Update: शहर में कोरोना की तीन नए केस, बापूधाम कॉलानी में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव

Live Chandigarh Coronavirus Update लगातार आ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के बीच शुक्रवार का दिन शहर के लिए थोड़ा राहत भरा रहा।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:35 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:57 PM (IST)
Live Chandigarh Coronavirus Update: शहर में कोरोना की तीन नए केस, बापूधाम कॉलानी में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव
Live Chandigarh Coronavirus Update: शहर में कोरोना की तीन नए केस, बापूधाम कॉलानी में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में शनिवार को कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। तीनों बापूधाम कॉलोनी में एक ही परिवार के रहने वाले हैं। इनमें 5  साल का बच्चा, 33 साल का पुरुष और 32 साल की महिला शामिल है। इसी के साथ शहर में 34 एक्टिव केस हो गए हैं और कुल संक्रमितों की संख्या 312 हो गई हैं। शुक्रवार का दिन शहर के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। शहर में अभी तक 273 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शुक्रवार को शहर के 51 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद एक साथ डिस्चार्ज किया गया। अभी तक इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक करने के बाद डिस्चार्ज किया गया। शुक्रवार को सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी के 50 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन 50 लोगों को सेक्टर-22 के सूद धर्मशाला में अगले सात दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया।

सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद इन लोगों को घर भेजा जाएगा। जबकि सेक्टर-56 के एक 34 साल के मूल रुप से उत्तर प्रदेश के प्रतापढ़ के रहने वाले शख्स को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। इस शख्स की पांच मई को मोहाली के सिविल अस्पताल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह शख्स रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मोहाली के सिविल अस्पताल से भाग गया था। जिसे पकड़ कर दोबारा आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था। 

चंडीगढ़ में सात लोग पाए गए पॉजिटिव

शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को शहर में सात नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी से छह और सेक्टर-21 में एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को सात नए मामले सामने आए। उनमें बापूधाम कॉलोनी से 10 साल का बच्चा, तीन साल की बच्ची, 14 साल का बच्चा, 35 साल की महिला, 10 साल का बच्चा, 40 साल का शख्स और सेक्टर-21 की 57 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

सेक्टर-21 की महिला के संपर्क में आए पांच लोग

सेक्टर-21 की 57 साल की महिला जो शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई। इस महिला के संपर्क में पांच लोग थे। इनमें महिला के परिवार के दो लोग और कम्युनिटी कांटेक्ट के तीन लोग शामिल हैं। इन सभी लोगों के सैंपल लेकर र्टेंस्टग के लिए भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार सुबह आएगी।

50 दिन बाद सेक्टर-30बी से हटाया कंटेनमेंट जोन

चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को सेक्टर-30बी से कंटेनमेंट जोन को हटा दिया। इससे सेक्टर के लोगों ने राहत की सांस ली। 50 दिन के बाद प्रशासन ने सेक्टर-30बी से कंटेनमेंट जोन को हटाया। सेक्टर के लोग लगातार प्रशासन से यह मांग कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। पिछले दिनों सेक्टर-30बी में 80 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसकी वजह से प्रशासन ने एरिया में कंटेनमेंट जोन को फिलहाल लागू रखने का फैसला लिया था। वहीं, लोगों ने प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां तक की लोगों ने प्रशासन को शुक्रवार तक का अल्टीमेटम देकर खुद ही एरिया से बैरिर्केंडग हटाने का फैसला किया था। प्रशासन ने बेशक सेक्टर-30बी के एरिया से कंटेनमेंट जोन हटा लिया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां रेगुलर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके अलावा एरिया में जितने भी पॉजिटिव केस हैं। उनकेघर के आसपास के एरिया में र्सींलग जारी रहेगी। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी