Live Chandigarh Coronavirus News update : चंडीगढ़ में सामने आए 21 नए केस, मोहाली में पांच पॉजिटिव मिले

शहर में कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर पूरे देश में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:46 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:40 PM (IST)
Live Chandigarh Coronavirus News update : चंडीगढ़ में सामने आए 21 नए केस, मोहाली में पांच पॉजिटिव मिले
Live Chandigarh Coronavirus News update : चंडीगढ़ में सामने आए 21 नए केस, मोहाली में पांच पॉजिटिव मिले

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में सोमवार शाम को 21 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। इसी के साथ, शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 487 हो गई है। एक्टिव केस 80 हो गए हैं जबकि 6 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

मोहाली में सोमवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। पांच मामले शाम के हैं। पहले के 11 मामलों में मोहाली के सेक्टर-66 से 52 साल की महिला, 27 साल का युवक, 26 साल की युवती शामिल हैं। तीनों हाल ही में कानपुर से चंडीगढ़ लौटे हैं। इसके अलावा खरड़ से 32 वर्षीय शख्स, न्यू चंडीगढ़ इलाके से 65 साल का बुजुर्ग, खरड़ स्थित सन्नी एन्क्लेव में 46 साल का व्यक्ति, मोहाली के सेक्टर-80 से 29 साल की महिला, खरड़ के सेक्टर-127 से 37 वर्षीय पुरुष, नयागांव से 35 वर्षीय शख्स, मोहाली के फेज-11 से 70 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। जिले में जिले में कोरोना के कुल केस 319 तक जा पहुंचे हैं। अभी 85 मामले एक्टिव हैं। वहीं 224 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 05 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

इससे पहले रविवार को चंडीगढ़ में 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जीएमसीएच का एक डॉक्टर भी बताया जा रहा है। वहीं, मोहाली में सात और पंचकूला में एक लड़की को कोरोना की पुष्टि हुई है। ट्राईसिटी में कुल 28 मामले सामने आए हैं।

चंडीगढ़ के धनास में एक साथ पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। उनमें 22 साल का युवक, 26 साल का युवक, 20 साल का युवक, 20 साल की युवती और डेढ़ साल का बच्चा संक्रमित पाया गया। जबकि सेक्टर-20 में 26 साल की युवती और सेक्टर-21 में 58 साल का पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। सेक्टर-21 में रविवार को जो 58 साल का शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया। इस शख्स के संपर्क में परिवार के सात लोग थे। इन सभी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं। 13 अन्य लोगों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देशभर में सबसे जल्द चंडीगढ़ में ठीक हो रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज

कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पूरे देश में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रलय की ओर से जारी सूची के मुताबिक चंडीगढ़ पूरे देश में इस सूची में सबसे ऊपर है। यानी पूरे देश के मुकाबले चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रलय के मुताबिक चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 85.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। पहले चंडीगढ़ कोरोना रिकवरी रेट में चौथे स्थान पर था। जोकि अब पूरे देश में अव्वल है।

शहर में 29 लोगों के सैंपल भेजे गए टेस्टिंग के लिए

रविवार को रैपिड सैंपलिंग के जरिये शहर में 29 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल भेजे गए। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। शहर में अभी तक 8419 लोगों के सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा चुकी है। इनमें से 7922 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शहर में इस समय 479 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 395 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में इस समय 78 एक्टिव कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण के चलते शहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

ये मामले पॉजिटिव, लेकिन प्रशासन ने नहीं की पुष्टि

सूत्रों के अनुसार 13 ऐसे और मरीज मिले हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन प्रशासन ने अपने हेल्थ मीडिया बुलेटिन में उसे शामिल नहीं किया। इन 13 मरीजों में जीएमसीएच-32 का एक डॉक्टर और दो वार्ड अटेंडेंटों समेत दड़वा के एक ही परिवार के तीन सदस्य, सेक्टर-16 का एक, सेक्टर 15 का एक व शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के पांच मरीज शामिल हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मीडिया बुलेटिन जारी होने के बाद जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसे सोमवार की बुलेटिन टीम में शामिल किया जाएगा।

मोहाली में 14 नए केस

मोहाली जिले में कोरोना वायरस के रविवार को 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। शनिवार को भी चार पॉजिटिव मामले सामने आए थे और एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। मोहाली में कोरोना से अब तक पांचवीं मौत हो चुकी है। पिछले मंगलवार को भी कोरोना के एक मरीज की मृत्यु हो गई थी। रविवार को पॉजिटिव आए मामलों में आठ महिलाएं व छह पुरुष शामिल हैं। नए मामलों में लालड़ू निवासी 57 वर्षीय महिला व गांव बेहड़ा निवासी 32 वर्षीय, 28 वर्षीय, 45 वर्षीय, 17 वर्षीय, 14 वर्षीय, 18 वर्षीय महिलाएं व 40 वर्षीय, 51 वर्षीय, 24 वर्षीय, 27 वर्षीय, 17 वर्षीय पुरुष के अलावा डेराबस्सी निवासी 26 वर्षीय पुरुष व फेज-4 निवासी 36 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी मरीज पहले से पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट बनाकर उनके भी सैंपल एकत्र करने के लिए टीम भेज दी है। सिविल सर्जन के अनुसार मोहाली जिले में अब तक कुल केसों की गिनती 302 हो गई है, जिनमें से 79 मामले एक्टिव हैं, जबकि 218 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी